फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor niece Samara welcomes Alia Bhatt in a special way instagram post goes viral on social media

फोटोज: मामी आलिया भट्ट का रणबीर कपूर की भांजी ने स्पेशल अंदाज में किया स्वागत, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

Thu, 21 Apr 2022 02:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Apr 2022 02:38 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर एक दूजे के हो चुके हैं। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor niece Samara welcomes Alia Bhatt in a special way instagram post goes viral on social media
कपूर फैमिली की ग्रुप फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर एक दूजे के हो चुके हैं। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस को यह नई जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस बीच आलिया का कपूर खानदान में अलग अंदाज में स्वागत हुआ है। आलिया का परिवार में वेलकम रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने किया है।

विज्ञापन


समारा ने आलिया के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दो फोटोज हैं पहली कपूर फैमली की ग्रुप फोटो है। वहीं, दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ समारा ने लिखा, 'आलिया मामी, परिवार में आपका स्वागत है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

विज्ञापन


रणबीर की मां नीतू कपूर ने समारा के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'यह सबसे स्वीट है।' इसके साथ ही कमेंट में उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। वहीं रिद्धिमा ने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाए हैं। बता दें कि समारा रिद्धिमा और भरत साहनी की बेटी हैं। उनका जन्म 2011 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samara Sahni 🤍 (@samarasahnii)


गौरतलब है कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोगों को ही न्योता दिया गया था। शादी घर की बालकनी में हुई थी, जिसे आलिया ने अपनी पसंदीदा जगह बताया था।


रणबीर और आलिया, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करने के दौरान करीब आए थे। इसके बाद से ही दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। इस फिल्म से दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल 9 सितंबर को  रिलीज होगी। इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed