{"_id":"5b27dd904f1c1b2b428b582f","slug":"ranbir-kapoor-is-an-inspiration-for-the-new-generation-says-paresh-rawal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर को लेकर परेश रावल ने दिया ऐसा बयान, गर्व से हो जाएगा ऋपि कपूर का सीना चौड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर को लेकर परेश रावल ने दिया ऐसा बयान, गर्व से हो जाएगा ऋपि कपूर का सीना चौड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
रणवीर और परेश रावल
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता परेश रावल के मुताबिक युवा अभिनेता रणबीर कपूर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। परेश और रणबीर ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी बायोपिक ‘संजू’ में सुनील दत्त और संजय दत्त का किरदार निभाया है। हालांकि खुद रणबीर कपूर परेश को एक बड़ा अभिनेता मानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
sanju
रणबीर पहले ही कह चुके हैं कि ‘संजू’ में परेश रावल के साथ काम करना उनके लिए काफी प्रेरणादायक रहा। इसके बाद रणबीर की प्रशंसा करते हुए परेश ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कई कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन रणबीर संग काम करने की बात ही कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju poster
रणबीर बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। मैं आपको बता देता हूं कि पर्दे पर संजय दत्त की भूमिका निभाना आसान नहीं है। जिस तरह रणबीर ने उनके किरदार को आत्मसात किया है वह बेहतरीन है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।’ यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।