फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Interviews Nitesh Tiwari Director Says Ramayana Is Intimidating Challenging And Inspiring

‘ऐसी महान कहानी सुनाना बड़ी नैतिक जिम्मेदारी’, नितेश तिवारी ने क्यों रणबीर की ‘रामायण’ को बताया डरावना?

Sat, 23 May 2026 09:08 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 23 May 2026 09:08 AM IST
सार

Nitesh Tiwari On Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर रणबीर कपूर से बात की। जानिए क्यों उन्होंने फिल्म को बताया डरावना…

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Interviews Nitesh Tiwari Director Says Ramayana Is Intimidating Challenging And Inspiring
नितेश तिवारी ने रामायण फिल्म पर की बात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपनी मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर और यश स्टारर यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होनी है। इससे पहले बीते दिन नितेश तिवारी के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नितेश तिवारी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। वह इसे भयभीत करने वाला, चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक बताते हैं।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Interviews Nitesh Tiwari Director Says Ramayana Is Intimidating Challenging And Inspiring
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

‘रामायण’ का सफर शानदार रहा
नमित मल्होत्रा ने एक वीडियो नितेश तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और नितेश तिवारी बात कर रहे हैं। रणबीर निर्देशक से पूछते हैं कि नितेश सर एक निर्देशक के तौर पर जब आपने इस दुनिया की कल्पना की, जब नमित ने आपको रामायण का निर्देशन करने का प्रस्ताव दिया, तो आपका क्या मानना था?

इस पर जवाब देते हुए नितेश तिवारी कहते हैं, ‘डरावना, चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक, सब कुछ एक साथ। डरावना इसलिए क्योंकि, आप जानते हैं, रामायण जैसी महान कहानी सुनाना एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी है। आपको इसे यथासंभव सही तरीके से सुनाना होता है। प्रेरणादायक इसलिए क्योंकि मुझे जिस तरह की दुनिया दिखाई गई, वह बेहद अद्भुत थी।

मेरे मन में कभी कोई संदेह नहीं था कि हम इसे हासिल नहीं कर पाएंगे। रामायण जैसी एक शानदार कहानी थी और नमित मल्होत्रा और डेन जैसे नामों का साथ और समर्थन मिलने पर, आप इसे दोनों हाथों से थाम लेते। इस तरह यह सफर शुरू हुआ। मुझे लगता है यह लगभग छह साल पहले की बात है। मैं कह सकता हूं कि यह एक शानदार सफर रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर फैसला ले सकता था।’

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Interviews Nitesh Tiwari Director Says Ramayana Is Intimidating Challenging And Inspiring
नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला
वीडियो पोस्ट करते हुए नमित ने नितेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके लंबे सफर को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने लिखा, ‘नितेश सर, जैसा कि सब आपको बुलाते हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आने वाला साल आपके लिए हर तरह से बेहतरीन हो।

हमने एक ऐसा सफर तय किया है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। आपके साथ इतने करीब से काम करना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आप हर किसी और हर चीज को कितनी स्पष्टता और शांति से संभालते हैं।

किसी भी सब्जेक्ट की आपकी समझ, कहानी कहने की आपकी सहजता और उसे जीवंत बनाने का आपका तरीका कमाल का है। आपके नजरिये की मैं वास्तव में सराहना करता हूं। हमारे देश की इस महानतम कहानी को पॉजिटिव एनर्जी और उत्साह के साथ दुनिया के लोगों तक पहुंचाने के लिए आपको ढेर सारी शक्ति मिले।’

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Interviews Nitesh Tiwari Director Says Ramayana Is Intimidating Challenging And Inspiring
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
दिवाली पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला पार्ट
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होनी है। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होना है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता माता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है, जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed