{"_id":"5af3f75b4f1c1b57098b915e","slug":"ranbir-kapoor-film-sanju-new-poster-released-his-look-of-2013-sanjay-dutt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'संजू' के 8वें पोस्टर के लिए जेल में दिखे रणबीर कपूर, सामने आया कैदी का जबरदस्त लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के 8वें पोस्टर के लिए जेल में दिखे रणबीर कपूर, सामने आया कैदी का जबरदस्त लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का हर दिन नया पोस्टर दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर एक्सइटमेंट बढ़ा रहा है। फिल्म के अब तक सात पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। हर पोस्टर में संजय दत्त बने रणबीर कपूर का लुक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच एक्सइटमेंट पैदा कर रहा है। एक बार फिर से 'संजू' के फैंस की एक्सइटमेंट बढ़ाता हुए फिल्म का आठवां पोस्टर भी रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
फिल्म 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने पहले ही कहा था कि हर दिन इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करेंगे। इस नए पोस्टर में संजय दत्त साल 2013 के उस लुक में नजर आ रहे हैं जब वह आर्म एक्ट के आरोप में जेल में सजा काट रहे थे। इस पोस्टर को खुद राजकुमार हिरानी ने ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा- 'मिलिए 2013 में जेल में संजु से।'
I met #Sanju in Jail in 2013. Recreation of how he looked then. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/r33HutIVnL
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
पता हो कि 'संजू' के इससे पहले वाले पोस्टर में रणबीर कपूर संजय दत्त के 37 साल पूराने लुक में नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।