{"_id":"593a6ad34f1c1b831c9cae54","slug":"ranbir-kapoor-and-katrina-kaif-starrer-jagga-jasoos-other-song-galti-se-mistake-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जग्गा जासूस' का दूसरा गाना रिलीज, रणबीर ने किया मजेदार डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जग्गा जासूस' का दूसरा गाना रिलीज, रणबीर ने किया मजेदार डांस
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
जग्गा जासूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' दूसरा गाना 'गलती से मिस्टेक' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। गाने को अरिजीत सिंह और अमित मिश्रा ने आवाज दी है।
विज्ञापन
गाना बहुत ही फनी है और इसमें रणबीर का डांस देखने बनता है। कैटरीन गाने के शुरू में ही नजर आती हैं इसके बाद रणबीर की ही कहानी चलती है। रणबीर कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में दिखाए गए हैं और हॉस्टल की मेस में अजीबो-गरीब तरीके से नाचते नजर आ रहे हैं। इससे पहले गाना 'उल्लू का पट्ठा' रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
'जग्गा जासूस' कैटरीना के जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है लेकिन अब इसकी रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है।
विज्ञापन
आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया।
देखें वीडियो-