फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor alia bhatt wedding preprations rk studio being decorated with krishna raj bungalow

Ranbir Alia Wedding: आरके स्टूडियो के साथ-साथ सजाया जा रहा है कपल का नया घर, यहां देखें वीडियो

Mon, 11 Apr 2022 04:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

रणबीर आलिया की शादी के लिए आरके स्टूडियो के साथ-साथ कृष्णा राज बंगलो भी सजाया जा रहा है। रणबीर और आलिया शादी के बाद यहीं रहने वाले हैं।
 

विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt wedding preprations rk studio being decorated with krishna raj bungalow
रणबीर आलिया की शादी के लिए सजाया गया आरके स्टूडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। शादी से जुड़ी लगभग सारी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। दोनों की शादी की तारीख 14 अप्रैल की तय हुई है। ऐसे में प्री वेडिंग फंक्शन के वेन्यू से लेकर ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन तक की जगह डिसाइड हो चुकी है। प्री वेडिंग फंक्शन शादी के तीन से चार दिन पहले शुरू हो जाएंगे। बहुत जल्द ये कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरके स्टूडियो दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं कपूर परिवार के नए घर की भी सजावट भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरके स्टूडियो को लाइट के जरिए बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है। हालांकि आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेच दिया था और अब यह प्रॉपर्टी उनकी नहीं है। सोशल मीडिया पर कृष्णा राज के बंगले की सजावट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उस घर को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शादी के बाद आलिया रणबीर के साथ इसी बंगले में रहने वाली हैं। नीतू कपूर भी अपने बच्चों के साथ इसी घर में रहेंगी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी भी इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, लेकिन फिर भी इस खास मौके के लिए उसे सजाया गया है। शादी के पहले आलिया भट्ट भी अपने घर के बाहर स्पॉट की जा चुकी हैं, वहीं रणबीर कपूर भी एक गाने की शूटिंग करते हुए देखे गए थे। रणबीर और आलिया शादी से पहले शूटिंग खत्म करने में जुटे हुए हैं, ताकि शादी के हर फंक्शन को अच्छे से एंज्वाय कर सकें।

पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी एक खास थीम पर होने जा रही है। जिसमें पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में आलिया भट्ट की ड्रेस भी शादी की थीम से मैच करती हुई पेस्टल रंग की हो सकती है। सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा ने मिलकर आलिया का लहंगा डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed