ओह! दिवाली की रात साथ रहेंगे कैटरीना-रणबीर
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की दिवाली मुंबई में भले ही नहीं मनेगी, परंतु खास बात यह है कि इस साल वह साथ-साथ यह दीप पर्व मनाएंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों दिवाली के दिन थाइलैंड में रहेंगे जहां उनकी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग का नया शेड्यूल दिवाली के अगले दिन शुरू हो रहा है।
हालांकि इस फिल्म की शूटिंग कई महीनों पहले शुरू हो चुकी है, लेकिन फिल्म के कुछ खास सीन खूबसूरत लोकेशनों पर शूट होने हैं, जिसके लिए थाइलैंड में जगहें देखी गई हैं। ऐसे में तय है कि रणबीर-कैटरीना को अपने परिजनों की कमी दिवाली पर जरूर खलेगी, परंतु एक-दूसरे के साथ होने की खुशी जरूर रहेगी।
रह रहे साथ-साथ
कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने एक आपरेशन करवाया था। ऐसी खबरें थीं कि उसके बाद से ही कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ रहने लगी हैं। इसके पहले इनके एक साथ घर खरीदने की खबरें आईं थीं।
रणबीर कपूर की कैटरीना कैफ की मां से मुलाकात के बाद इन बातों का बहुत बल मिला था कि रणबीर और कैटरीना इन प्यार को शादी में बदलने के लिए गंभीर दिख रहे हैं। हालांकि यह दोनों ही शादी की बात आने पर इंकार करते रहे हैं।