फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Alia Wedding: when alia bhatt father mahesh bhatt praises ranbir kapoor for his talent

Ranbir Alia Wedding: जब महेश भट्ट ने बांधे थे दामाद रणबीर कपूर के तारीफों के पुल, कह दी थी यह बड़ी बात

Tue, 12 Apr 2022 06:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Apr 2022 06:45 PM IST
सार

लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि दोनों किस दिन शादी करेंगे इस पर अब तक दोनों परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: when alia bhatt father mahesh bhatt praises ranbir kapoor for his talent
आलिया के परिवार के साथ रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि दोनों किस दिन शादी करेंगे इस पर अब तक दोनों के परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। आलिया और रणबीर पिछले कई दिनों से शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच आज हम आपको एक ऐसे पुराने इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें महेश भट्ट ने रणबीर कूपर की जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन

एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने होने वाले दामाद के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने बताया था कि वह रणबीर से बहुत प्यार करते हैं। महेश ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह भले ही कपूर परिवार से आते हैं लेकिन उनके पास एक अनूठा आकर्षण और प्रतिभा है जो उनका अपना है। साथ उन्होंने यह भी बताया था कि वह आलिया भट्ट की तरह ही ओरिजनल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: when alia bhatt father mahesh bhatt praises ranbir kapoor for his talent
महेश भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी आलिया को रिश्ते की सलाह दी है। इस पर महेश भट्ट ने कहा था कि वह उस श्रेणी के माता-पिता में से नहीं हैं जो अपने बच्चों को उनकी व्यक्तिगत पसंद के बारे में सलाह देते हैं। आलिया वयस्क हैं और यह एक ऐसा मामला है जिसे उन्हें खुद ही हैंडल करना होगा।

विज्ञापन

बता दें कि रणबीर आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 सिंतबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed