फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rambo Movie Actor Sylvester Stallone wife Jennifer Flavin files for divorce

Sylvester Stallone: शादी के 25 साल बाद टूटा सिलवेस्टर स्टेलोन-जेनिफर का रिश्ता, पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

Fri, 26 Aug 2022 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 26 Aug 2022 12:48 AM IST
सार

मई महीने में ही सिलवेस्टर स्टेलोन और जेनिफर फ्लाविन ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी। इस दौरान अभिनेता ने अपने पत्नी के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था। 

विज्ञापन
Rambo Movie Actor Sylvester Stallone wife Jennifer Flavin files for divorce
सिलवेस्टर स्टेलोन-जेनफिर फ्लाविन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म रैंबो से पूरी दुनिया फेमस हुए हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टेलोन की पत्नी ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर फ्लाविन ने फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी की एक अदालत में 76 वर्षीय अभिनेता से तलाक के लिए याचिका दायर की है। 54 वर्षीय स्टेलोन और फ्लेविन ने 1997 में शादी की, हालांकि उनका रिश्ता 1988 में कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स के एक रेस्तरां में शुरू हुआ। शादी के 25  साल बाद यह जोड़ा अलग होने जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि मई महीने में ही दोनों ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी। इस दौरान अभिनेता ने अपने पत्नी के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था। एक्टर ने लिखा था, 'शादी की 25वीं एनिवर्सरी मुबारक। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है कि अविश्वसनीय रूप से निस्वार्थ समर्पित, धैर्यवान यह महिला हमारे जीवन में क्या मायने रखती है। मैं यही कामना करता हूं 25  साल और ऐसा ही गुजरे। शुक्रिया स्वीटहार्ट।' सिलवेस्टर सेटोलेने के अलावा उनकी पत्नी फ्लेविन ने भी 25वीं सालगिरह पर एक पोस्ट खास  पोस्ट शेयर किया था। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। 

विज्ञापन

उन्होंने लिखा, 'हमें शादी की 25वीं सालगिरह मुबारक! मुझे हमेशा हंसते रहने, प्यार करने और हमारे खूबसूरत परिवार की रक्षा करने के लिए धन्यवाद!' गौरतलब है कि सिलेवेस्टर को उनकी एक्शन फिल्मों की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है। वह अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक्सपैंडेबल्स में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। भारत में बी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह बॉलीवुड की फिल्म में नजर आ चुके हैं। हॉलीवुड स्टार ने अक्षय कुमार की फिल्म 'कमबख्त इश्क' में एक छोटा सा कैमियो किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed