{"_id":"576e4cdd4f1c1b625fb4800f","slug":"raman-raghav-2-0-first-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमन राघव 2.0 पर भारी पड़ी हॉलीवुड की इंडिपेंड्सडे रिसर्जेंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रमन राघव 2.0 पर भारी पड़ी हॉलीवुड की इंडिपेंड्सडे रिसर्जेंस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रमन राघन 2.0' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नहीं दिखा सकी है। रमन राघव को समीक्षकों से खूब तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में नवाज के अभिनय को भी सराहगा जा रहा है। इसको देखते हुए फिल्म से पहले दिन अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल ना कर सकी। फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की रमन राघव के साथ हॉलीवुड की 'इंडिपेंड्सडे रिसर्जेंस' रिलीज हुई है। रमन राघव और दूसरी भारतीय फिल्मों को पछाड़ते हुए इंडिपेंड्सडे रिसर्जेंस ने तगड़ी कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 4.70 करोड़ की कमाई की है। हाल के समय में हॉलीवुड की फिल्में जमकर बॉलीवुड फिल्मों की कमाई में सेंध लगा रही हैं, यही सिलसिला इस बार भी जारी रहा। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई उड़ता पंजाब ने शुक्रवार तक 49.90 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
Raman Raghav 2.0 Fri ₹ 1.10 cr. India biz. #RamanRaghav2
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2016
विज्ञापन
Hollywood dominates yet again... #IndependenceDayResurgence has a GOOD start... Fri ₹ 4.70 cr nett. India biz... Eng+Hindi+Tamil+Telugu.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2016