फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram gopal varma trolled his double meaning post on Zarine khan

जरीन खान पर राम गोपाल वर्मा का भद्दा 'डबल मीनिंग' ट्वीट, विवाद

Wed, 18 May 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ram gopal varma trolled his double meaning post on Zarine khan

लगता है राम गोपाल वर्मा बाज नहीं आने वाले। लगातार किसी न किसी सितारे पर ऐसा कमेंट कर ही देते हैं कि विवाद में आ जाते हैं। इस बार तो उन्होंने अपनी ही फिल्म की हीरोइन पर भद्दा कमेंट किया है। राम गोपाल वर्मा ने जरीन खान पर द्विअर्थी ट्वीट लिखा है।

विज्ञापन


हाल ही में रामू की नई फिल्म वीरप्पन का गाना खल्लास रिलीज हुआ जिसमें जरीन खान ने काफी खूंखार अदाओं के साथ डांस किया है। इसी के चलते रामू ने जरीन की तारीफ करनी चाही लेकिन वो अभद्रता में बदल गई।

विज्ञापन

जरीन पर किया 'डबल मीनिंग' ट्वीट

Ram gopal varma trolled his double meaning post on Zarine khan

रामू ने ट्विटर पर लिखा,''जरीन के बारे में जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छी बात लगती है वो ये कि वे हर जगह से बहुत बड़ी हैं, खासकर अपने दिल और दिमाग से।'' बस, ट्विटर पर मौजूद लोगों को रामू के इन शब्दों में छिपा डबल मीनिंग पकड़ने में वक्त नहीं लगा और उन्हें अच्छे से लताड़ा गया। ये रहा रामू का ट्वीट-




लोगों ने रामू के लिए लिखा,'' झूठे, तुम ये क्यों नहीं कहते कि वो साइज में बड़ी है''। तो दूसरे ने लिखा,''जाहिर है नेट पर तुम्हारा हर वक्त पोर्न देखने का असर कहीं तो निकलना था। क्या इसलिए तुम्हारी फिल्मों में महिलाओं को लिया जाता है।''

कई लोगों ने जमकर रामू को ट्वीट के जरिए खरी खरी सुनाई। हाल ही में रामू ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वे इंटरनेट पर सिर्फ पोर्न देखते हैं। इससे पहले भी रामू शाहरुख, रजनीकांत, श्रीदेवी जैसे सितारों पर कमेंट करने के कारण विवाद में घिर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed