जरीन खान पर राम गोपाल वर्मा का भद्दा 'डबल मीनिंग' ट्वीट, विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है राम गोपाल वर्मा बाज नहीं आने वाले। लगातार किसी न किसी सितारे पर ऐसा कमेंट कर ही देते हैं कि विवाद में आ जाते हैं। इस बार तो उन्होंने अपनी ही फिल्म की हीरोइन पर भद्दा कमेंट किया है। राम गोपाल वर्मा ने जरीन खान पर द्विअर्थी ट्वीट लिखा है।
हाल ही में रामू की नई फिल्म वीरप्पन का गाना खल्लास रिलीज हुआ जिसमें जरीन खान ने काफी खूंखार अदाओं के साथ डांस किया है। इसी के चलते रामू ने जरीन की तारीफ करनी चाही लेकिन वो अभद्रता में बदल गई।
जरीन पर किया 'डबल मीनिंग' ट्वीट
रामू ने ट्विटर पर लिखा,''जरीन के बारे में जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छी बात लगती है वो ये कि वे हर जगह से बहुत बड़ी हैं, खासकर अपने दिल और दिमाग से।'' बस, ट्विटर पर मौजूद लोगों को रामू के इन शब्दों में छिपा डबल मीनिंग पकड़ने में वक्त नहीं लगा और उन्हें अच्छे से लताड़ा गया। ये रहा रामू का ट्वीट-
What I really love about Zarine is she is truly very large everywhere..especially in her heart and her lovely mind pic.twitter.com/pa3w44dZmv
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 16, 2016
लोगों ने रामू के लिए लिखा,'' झूठे, तुम ये क्यों नहीं कहते कि वो साइज में बड़ी है''। तो दूसरे ने लिखा,''जाहिर है नेट पर तुम्हारा हर वक्त पोर्न देखने का असर कहीं तो निकलना था। क्या इसलिए तुम्हारी फिल्मों में महिलाओं को लिया जाता है।''
कई लोगों ने जमकर रामू को ट्वीट के जरिए खरी खरी सुनाई। हाल ही में रामू ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वे इंटरनेट पर सिर्फ पोर्न देखते हैं। इससे पहले भी रामू शाहरुख, रजनीकांत, श्रीदेवी जैसे सितारों पर कमेंट करने के कारण विवाद में घिर चुके हैं।