फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh shared a hot picture from Maldives Samantha Ruth Prabhu did this comment after seeing

सोशल मीडिया: रकुल प्रीत सिंह ने मालदीव से शेयर की हॉट तस्वीर, देख सामंथा रुथ प्रभु ने किया ये कमेंट

Sat, 26 Feb 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 26 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। यहां से अभिनेत्री ने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की है, जिस पर सामंथा ने कमेंट किया है।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh shared a hot picture from Maldives Samantha Ruth Prabhu did this comment after seeing
रकुप्रीत सिंह, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी लवलाइफ को लेकर भी चर्चा में रहने लगी हैं। रकुल प्रीत अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं, इन दिनों रकुल और जैकी मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं, जहां से रकुल प्रीत ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री का ग्लैमरस लुक देख फैंस दीवाने हो गए हैं। तो वहीं, सेलेब्स भी रकुल प्रीत की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री पीले कलर के आउटफिट में बेहद ही सुंदर लग रही हैं। रकुल प्रीत ने पीले कलर की बॉडीकॉन स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है साथ ही अभिनेत्री ने आंखों पर गॉगल भी लगाया हुआ है, जिसमें उनका लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह समुद्र किनारे पोज देती हुई दिख रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री का चेहरा ऊपर आसमान की ओर है, जिस वजह से रकुल प्रीत का चेहरा धूप में चमकता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर के साथ रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘हम समुद्र से उधार लिए हुए रंगों में सपने देखते हैं।’ अभिनेत्री की इस तस्वीर को फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। राशि खन्ना ने कमेंट में ‘ब्यूटी’ लिखा है। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु ने रकुल प्रीत की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा है, ‘हॉट।’ इसके साथ ही अभिनेत्री ने फायर का इमोटिकॉन भी लगाया है। इसके अलावा फैंस भी कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में रकुल की बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अजय देवगन के साथ 'रनवे 34', आयुष्मान खुराना के साथ 'डॉक्टर जी', जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'अटैक', और एकल लीड के रूप में उनकी पहली फिल्म 'छत्रीवाली' शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed