{"_id":"621a39a950d63c399c087060","slug":"rakul-preet-singh-shared-a-hot-picture-from-maldives-samantha-ruth-prabhu-did-this-comment-after-seeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: रकुल प्रीत सिंह ने मालदीव से शेयर की हॉट तस्वीर, देख सामंथा रुथ प्रभु ने किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: रकुल प्रीत सिंह ने मालदीव से शेयर की हॉट तस्वीर, देख सामंथा रुथ प्रभु ने किया ये कमेंट
Sat, 26 Feb 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:06 PM IST
सार
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। यहां से अभिनेत्री ने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की है, जिस पर सामंथा ने कमेंट किया है।
विज्ञापन
रकुप्रीत सिंह, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी लवलाइफ को लेकर भी चर्चा में रहने लगी हैं। रकुल प्रीत अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं, इन दिनों रकुल और जैकी मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं, जहां से रकुल प्रीत ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री का ग्लैमरस लुक देख फैंस दीवाने हो गए हैं। तो वहीं, सेलेब्स भी रकुल प्रीत की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री पीले कलर के आउटफिट में बेहद ही सुंदर लग रही हैं। रकुल प्रीत ने पीले कलर की बॉडीकॉन स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है साथ ही अभिनेत्री ने आंखों पर गॉगल भी लगाया हुआ है, जिसमें उनका लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह समुद्र किनारे पोज देती हुई दिख रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री का चेहरा ऊपर आसमान की ओर है, जिस वजह से रकुल प्रीत का चेहरा धूप में चमकता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तस्वीर के साथ रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘हम समुद्र से उधार लिए हुए रंगों में सपने देखते हैं।’ अभिनेत्री की इस तस्वीर को फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। राशि खन्ना ने कमेंट में ‘ब्यूटी’ लिखा है। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु ने रकुल प्रीत की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा है, ‘हॉट।’ इसके साथ ही अभिनेत्री ने फायर का इमोटिकॉन भी लगाया है। इसके अलावा फैंस भी कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में रकुल की बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अजय देवगन के साथ 'रनवे 34', आयुष्मान खुराना के साथ 'डॉक्टर जी', जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'अटैक', और एकल लीड के रूप में उनकी पहली फिल्म 'छत्रीवाली' शामिल हैं।