फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh has told about the wedding plan with boyfriend jackky bhagnani

Rakul Preet Singh: क्या जैकी भगनानी संग जल्द शादी करेंगी रकुल प्रीत सिंह? एक्ट्रेस ने बताया अपना वेडिंग प्लान

Mon, 22 Nov 2021 12:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Nov 2021 12:49 PM IST
सार

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं और अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रकुल प्रीत ने बताया है कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती हैं। अभी उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh has told about the wedding plan with boyfriend jackky bhagnani
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल पर हैं। इन सबके अब फैंस के बीच रकुल प्रीत सिंह को लेकर भी सवाल है कि क्या वह भी अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रकुल ने अपने जन्मदिन के मौके पर जैकी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस दौरान उन्होंने जैकी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। वहीं, अब रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी पर बात की है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जैकी संग अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया है। 

विज्ञापन

Rakul Preet Singh has told about the wedding plan with boyfriend jackky bhagnani
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

दरअसल, रकुल प्रीत सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में रकुल प्रीत से पूछा गया कि क्या वह अपने बॉयफ्रेंड जैकी से शादी करने के लिए तैयार हैं? इस पर उन्होंने बताया है कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं जब भी कुछ ऐसा होगा तो वह सबको जरूर बताएंगी। रकुल ने कहा, ‘जब भी ऐसा होगा, मैं इसे भी दूसरी चीजों की तरह शेयर करूंगी। अभी मैं अपने करियर पर फोकस कर रही हूं क्योंकि मैं यहां पूरी तरह से उसी के लिए हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakul Preet Singh has told about the wedding plan with boyfriend jackky bhagnani
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा, ‘मैं हमेशा उन्हीं चीजों को सुनती हूं जो मैं सुनना चाहती हूं। मैंने अपने निजी जीवन के बारे में इसलिए बताया क्योंकि मुझे लगा कि यह सुंदर है और मैं इसे शेयर करना चाहती थी। सेलेब्स की जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है और ये एक पब्लिसिटी पर्सनैलिटी होने का दूसरा पहलू है। मुझे अपने आसपास का शोर परेशान नहीं करता है। मैं कैमरे के सामने अपना काम करती हूं और कैमरे के बाहर मेरी पर्सनल लाइफ है।’

विज्ञापन

Rakul Preet Singh has told about the wedding plan with boyfriend jackky bhagnani
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट लाइन में लगे हुए हैं। वह जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में नजर आएंगी, जिसमें रकुल प्रीत और आयुष्मान खुराना एक साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह ‘मेडे’, ‘थैंक गॉड’ में नजर आने वाली हैं। इस दोनों फिल्मों में वह अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed