{"_id":"63e2907d4aeed45c140c0519","slug":"rakhi-sawant-suddenly-fainted-video-went-viral-on-social-media-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश
Tue, 07 Feb 2023 11:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:25 PM IST
सार
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी मीडिया से आदिल को लेकर बात करती नजर आ रही हैं, इस बीच वह अचानक से बेहोश हो जाती है।
विज्ञापन
आदिल और राखी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत बीते कई दिनों से अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिन राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनके पति से लंबी पूछताछ की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आदिल से धोखा खाने के बाद राखी काफी ज्यादा सदमे में हैं। इस बीच राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ेंं- Rakhi Sawant: राखी के बाद अब भाई राकेश सावंत ने आदिल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारी मां की मौत के दिन ही...
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी मीडिया से आदिल को लेकर बात करती नजर आ रही हैं, इस बीच वह अचानक से बेहोश हो जाती है। वीडियो में आगे लोग उन्हें संभालते नजर आते हैं और पानी के छीटे डालकर उन्हें किसी तरह कार बैठाते हैं। बता दें कि राखी ने अपने पति आदिल पर आरोप लगाया है कि बिग बॉस मराठी में जाते हुए उन्होंने अपनी मां के इलाज के लिए आदिल को पैसे दिए थे, लेकिन उन्होंने इन पैसों का दुरुपयोग किया। इसके अलावा राखी ने आदिल को अपनी मां की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Kiara Sidharth Wedding: सिड-कियारा अब एक-दूजे के परमानेंट 'यारा', जिंदगीभर साथ निभाने की कसमें खाकर थामा हाथ
एक्ट्रेस के मुताबिक आदिल ने राखी की मां की सर्जरी के पैसे नहीं दिए, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उनका निधन हो गया। यही नहीं राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आदिल का एक लड़की से अफेयर भी चल रहा है। राखी ने शिकायत में अपने पति पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद कल पुलिस आदिल को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।

View this post on Instagram