फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Says Her Balcony Roof Fell Due To Tauktae Cyclone She's Very Upset

वीडियो: 'ताउते' से राखी सावंत की बालकनी डैमेज, हंसते-हंसते बोलीं- बहुत दुखी हूं

Wed, 19 May 2021 08:30 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 19 May 2021 08:30 PM IST
सार

ताउते तूफान केकारण टूटी राखी सावंत की बालकनी की छत।
मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने दी जानकारी।
बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Says Her Balcony Roof Fell Due To Tauktae Cyclone She's Very Upset
राखी सावंत - फोटो : Instagram

विस्तार

ताउते चक्रवात ने कई जगहों पर तबाही मचा रखी है और बीते दिनों ये तूफान महाराष्ट्र से गुजरा है। चक्रवात से मुंबई नगरी में फिल्मों के सेट से लेकर सेलेब्स के घरों तक को काफी नुकसान पहुंचा है। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस राखी सावंत के घर पर भी तूफान ने तबाही मचाई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए दी।

विज्ञापन


सोमवार को आए ताउते तूफान की वजह से उनके मुंबई स्थित घर की बालकनी की छत को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे राखी काफी परेशान हो गई हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि वो इस नुकसान से काफी दुखी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood (@bollywoodsitaarey)

दरअसल, छत की बालकनी की छत टूटने की वजह से उन्हें बाल्टी से पानी को इकट्ठा करना पड़ रहा था। राखी ने कहा, 'छत टूट गया। टैरेस नहीं, बालकनी की नई पूरी छत बनाई थी। सब टूट गया। मैं बहुत दुखी हूं मैंने छत से टपकते पानी को चार बाल्टियों से भरकर फेंका।'

इसके आगे राखी कहती हैं, 'चक्रवात की वजह से कई पेड़ भी गिर गए। एक तो वैसे भी आजकल ऑक्सीजन की कमी है। ऊपर से नैचुरल ऑक्सीजन जो कि पेड़ हैं वो भी गिर रहे हैं।' बता दें, ताउते तूफान से ना सिर्फ सेलेब्स के घरों को नुकसान पहुंचा है बल्कि कई फिल्मों के सेट भी उड़ गए। 
 

Rakhi Sawant Says Her Balcony Roof Fell Due To Tauktae Cyclone She's Very Upset
राखी सावंत

राखी सावंत की बात करें तो 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेने के बाद एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दर्शकों ने राखी को काफी पसंद किया था और शो में उन्हें 'एंटरटेनमेंट क्वीन' का तमगा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed