Rakhi Sawant: राखी के चार लाख रुपये और गहने लेकर भाग गए आदिल? वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में राखी को आदिल पर गंभीर आरोप लगाते देखा जा सकता है। राखी के मुताबिक उनके पति का तुन चंदेल नाम की लड़की से अफेयर चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कई दिनों से वह अपने पति आदिल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। अब इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में राखी को आदिल पर गंभीर आरोप लगाते देखा जा सकता है। राखी के मुताबिक उनके पति का तुन चंदेल नाम की लड़की से अफेयर चल रहा है। राखी के मुताबिक बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने आदिल को मां के इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इन पैसों को मां पर न खर्च करके आदिल ने खुद ही रख लिए। राखी का आरोप है कि आदिल चार लाख रुपये कैश और उनके जेवर घर से लेकर भाग गए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब एक साथ नहीं रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि घर से जाते समय आदिल अपने साथ कैश और गहने ले गया है।
यह भी पढ़ेंं- Kapil Sharma: लोगों को पसंद नहीं आया 'अलोन' में कपिल शर्मा का सीरियस अंदाज, बोले- जबर्दस्ती की एक्टिंग...
View this post on Instagram
इसके अलावा भी राखी ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि इससे पहले आदिल एक रशियन महिला को भी ठग चुके हैं। राखी ने आरोप लगाया कि आदिल ने रशियन महिला को शादी का झांसा देकर ठगी की थी, जिसके बाद उस महिला ने आदिल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि हाल ही में राखी ने खुलासा किया था कि आदिल के साथ उन्होंने निकाह कर लिया है। उन्होंने बताया था कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।