{"_id":"aad025dceb8d0fda1e74d488481e7240","slug":"rakhi-sawant-confesses-love-for-virat-kohli-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का और विराट के बीच आई एक आइटम गर्ल!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का और विराट के बीच आई एक आइटम गर्ल!
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Mar 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइटम गर्ल राखी सावंत ने एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर अपना जुबानी सनसनीखेज आइटम पेश कर दिया है और शिकार बने हैं विराट कोहली।
विज्ञापन
राखी ने खुलेआम विराट से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा है कि वह अनुष्का को छोड़ उनको अपना लें। वैसे तो राखी सावतं हमेशा ही कोई न कोई ऐसा काम करती रहती हैं जो चर्चा में आ जाता है।
लेकिन काफी दिनों से वह खामोश थीं। पर अब मुंबई में एक पत्रकार वार्ता के दौरान उनकी जुबान ने ऐसे शब्द निकाल दिए जिससे हर कोई हैरान हो गया।
राखी का यह बयान विराट और अनुष्का को परेशानी में डाल सकता है। राखी ने कहा कि वह विराट से बहुत प्यार करती हैं और इस बात का खुलेआम इजहार कर रही हैं।
राखी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि अनुष्का तो अपने प्यार का इजहार तक नहीं कर रही हैं अगर वह विराट से प्यार करती तो यूं खामोश नहीं रहती।
एक मैं हूं जो सच्चे मन से विराट के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित कर रही हूं। यानी कि राखी ने तो अनुष्का को खुलेआम चुनौती तक दे डाली। अब जब विराट और अनुष्का तक यह बात पंहुचेगी तो वह तो सोच में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
क्योंकि आइटम गर्ल राखी के बारे में सब जानते हैं कि वह अपनी कही बात का न तो अफसोस करती हैं और न ही शर्म। ऐसे में इस बात को भी वह मसाले कि तरह आगे तक ही ले जाना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
जो भी इस बात से भले ही विराट सन्न रह जाएं लेकिन राखी ने तो एक बार फिर से सुर्खियां बटोर ही ली हैं।