Aamir Khan: ‘कितनी शादियां करते हो आमिर सर…’, राखी सावंत के मजाक पर नाराज हुए फैंस; याद दिलाया अतीत
Rakhi Sawant Comment On Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। इस बात का राखी सावंत ने मजाक बनाया। इससे कई फैंस नाराज हो गए और राखी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे।
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान जल्द ही गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। यह उनकी तीसरी शादी है। हाल ही में राखी सावंत ने मजाकिया अंदाज में आमिर खान के बार-बार शादी करने को लेकर तंज कस दिया। इस बात पर वह जमकर ट्रोल हुईं। फैंस ने राखी सावंत को उनका ही अतीत याद दिला दिया।
राखी बोलीं- आमिर सर की बीवियां टिकती क्यों नहीं?
एक वायरल वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, ‘आमिर सर की बीवियां टिकती क्यों नहीं? आप कितनी शादियां करते हो, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही तोड़ दिया है।’ राखी सावंत की यह बात कई सोशल मीडिया यूजर्स और आमिर खान के फैंस को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल
आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर टिप्पणी करने पर राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में ही आमिर खान के फैंस ने लिखा कि राखी सावंत ने भी ताे दो बार शादी की और तलाक लिया। फैंस कह रहे हैं कि पहले राखी खुद को देखे और फिर दूसरों को लेकर टिप्पणी करें।
कब होने वाली है आमिर खान की शादी?
आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। यह अभिनेता की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से पहली शादी की थी और किरण राव से दूसरी शादी की थी।