फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakhi is so excited to work with bhojpuri singer deepak dildar

भोजपुरी सिंगर दीपक के साथ काम करने को बेहद उत्साहित हैं राखी, नहीं है खुशी का कोई ठिकाना

Thu, 27 Dec 2018 03:41 PM IST
अरविंद अरविंद मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 27 Dec 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
rakhi is so excited to work with bhojpuri singer deepak dildar
Deepak Dildar

निर्देशक लक्ष्मण मिश्रा की फिल्म ‘संस्कार’ की कास्टिंग में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम दीपक दिलदार है को, जो एक सिंगर और एक्टर हैं। वहीं, दीपक की फिल्म में इंट्री से राखी अरोड़ा काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। तभी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बारे में राखी अरोड़ा ने कहा कि इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में सिंगर – एक्टर की परिपाटी चल रही है। लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं। दीपक दिलदार भी ऐसे ही एक स्टार हैं। उनके साथ काम करने का मौका मुझे मिला है। इसलिए खुश हूं। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म अच्छी लगेगी और हमारी केमेस्ट्री भी।

विज्ञापन


वहीं, आर.पी.फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘संस्कार’ में इंट्री पर दीपक दिलदार ने कहा कि मुझे फिल्म की पटकथा काफी पसंद आयी। इसलिए मुझे लगा कि यह फिल्म मेरे लिए परफेक्ट है। मैं लक्ष्मन मिश्रा जी के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं। फिल्म में मेरी भूमिका काफी दमदार है, जो दर्शकों को पसंद भी आयेगी। फिल्म में राखी अरोड़ा और गार्गी पंडित जैसी अभिनेत्रियां हैं और अन्य कलाकार भी बेहद अच्छे हैं। दरअसल देखा जायेगा तो फिल्म संस्कार की टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आने वाला है। उन्होंने कहा कि फिल्म काफी अच्छी होने वाली है। हमारी भोजपुरी फिल्म ‘संस्कार’ पूरी तरह परिवारी फिल्म है जिसकी शूटिंग अगले माह से बनारस में की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘संस्कार’ के निर्माता प्रदीप यादव और निर्देशक लक्ष्मन मिश्रा हैं। फिल्म के स्टार कास्ट में सलमान खान (नवोदित), प्रियंका पंडित (गार्गी पंडित ), राखी अरोरा (नवोदित ), संजय वर्मा, सी.पी.भट्ट, दिलीप सिन्हा, प्रशांत कुमार, आनंद मोहन, दीपाली और अयाज़ खान हैं। गीत प्यारे लाल यादव, मुकेश जौनपुरी,माधव यादव, संगीत धनंजय मिश्रा,छायांकन डी.के.शर्मा, डांस मास्टर यस्याँत सिंह और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed