फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raju Srivastava Passed Away Rajpal Yadav Pays tribute to comedian

राजपाल यादव: मन और तन से विश्वास नहीं हो रहा कि राजू भाई चले गए

Wed, 21 Sep 2022 05:04 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Passed Away Rajpal Yadav Pays tribute to comedian
राजपाल और राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

हंसी के सरताज, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब 41 दिनों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहने के बाद, बुधवार सुबह उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। जहां, इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, अब उनके प्रसंशक और मित्र उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजपाल यादव कहते है, 'अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि राजू भाई हमारे बीच नहीं हैं।'

विज्ञापन

जब से राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हुए थे, तभी से लोग उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। राज पाल यादव कहते हैं, 'मुझे मन और तन से विश्वास नहीं हो रहा है कि राजू भाई शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहे। मुझे लग रहा था कि वह ठीक होकर पुनः मनोरंजन की दुनिया में अपने तरीके से सेवा देंगे। उनका जाना बहुत ही दुखद है। मैं तो परमात्मा से हर रोज प्रार्थना कर रहा था कि राजू भाई जल्दी से ठीक होकर आ जाएं, लेकिन परमात्मा के आगे किसी का बस नहीं चलता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव का इस दुनिया को छोड़कर जाना उनके परिवार, प्रशंसक और मित्र, सबके लिए दुखद है। राजपाल यादव कहते हैं, 'परमात्मा का फैसला, जिसने हमें बनाया है। वह सबसे बड़ा है। उनके फैसले के आगे, मैं नतमस्तक हूं। भगवान से मैं यही प्रार्थना करता हूं कि राजू भाई जहां भी रहें, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। परिवार, प्रशंसक और मित्र को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव ने हर किसी के दुख भरे चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश की है। जब भी वह किसी को दुखी या निराशा देखते थे तो, उसके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते थे। राजपाल यादव कहते हैं, 'राजू भाई ने जिस विधा में रहकर लोगों की मनोरंजन के माध्यम से सेवा की है, उस विधा के लिए वह हमेशा जाने जाएंगे। शारीरिक रूप से भले ही वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed