फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Says In Next 7 Years He Have Work Of 1200 Crore Amid Check Bounce Case Row

अगले सात साल व्यस्त रहेंगे राजपाल यादव, मिला ₹1200 करोड़ का काम; बोले- मदद के नाम पर बच्चों ने गुल्लक तक दी

Sat, 28 Feb 2026 08:03 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 08:03 PM IST
सार

Rajpal Yadav Press Conference: पिछले दिनों राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में जमानत पर रिहा हुए। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने बताया कि उनके पास 1200 करोड़ रुपये का काम अगले सात साल तक है। फिर क्यों चेक बाउंस केस का पैसा वह नहीं चुका सके? और उन्हें जेल क्यों जाना पड़ा? 

विज्ञापन
Rajpal Yadav Says In Next 7 Years He Have Work Of 1200 Crore Amid Check Bounce Case Row
राजपाल यादव - फोटो : PTI

विस्तार

शनिवार को राजपाल यादव अपने वकील के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता ने अपनी कानूनी लड़ाई, आने वाले प्रोजेक्ट्स और पिछले दस साल में सीखे गए सबक के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

राजपाल यादव के पास मौजूद है 1200 करोड़ रुपये का काम 
राजपाल यादव ने कहा, ‘अगले 7 साल में मेरे पास 1200 करोड़ रुपये के ब्रांडिंग प्रोजेक्ट्स हैं। मैंने 4 एग्रीमेंट किए हैं, जिनमें फिल्में शामिल नहीं हैं। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स 200 करोड़ के हैं, जबकि दूसरे 2000 करोड़ तक के हैं। इनकम प्रोजेक्ट्स में फीस और इक्विटी का मिक्स है। मेरे पास 10 फिल्में भी लाइनअप हैं।’  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


 

Trending Videos

Rajpal Yadav Says In Next 7 Years He Have Work Of 1200 Crore Amid Check Bounce Case Row
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपाल यादव ने यह मुख्य बातें कहीं  

  • राजपाल ने उन लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उनको सपोर्ट किया। फैंस और शुभचिंतकों के अलावा जिन लोगों ने राजपाल की मदद की, उनको धन्यवाद कहा। 
  • राजपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वादा किया और कहा, ‘पिछले 20 दिनों में मुझे सोशल मीडिया के जरिए बच्चों के पिगी बैंक (गुल्लक) से लेकर एक करोड़ रुपये तक की मदद मिली है।’ 
  • राजपाल पैसा वापस लौटने की बात कहते हुए बोले, ‘मैं सभी से कहना चाहता हूं कि कुछ समय दीजिए, मैं उन्हें सम्मान के साथ सब कुछ वापस कर दूंगा। हालांकि मैं देश भर के उन कई बच्चों का कर्ज नहीं चुका सकता जो मेरे साथ खड़े थे।’  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


क्या था राजपाल यादव का चेक बाउंस केस?
2010 के एक चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम तौर पर सस्पेंड कर दिया है। कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत मिली है। 11 दिन जेल में बिताने के बाद  वह बाहर आए। राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में जेल गए थे। शनिवार को राजपाल यादव ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की बात भी फैंस के साथ साझा की है, वह वह एक्टर के साथ ही कंटेंट क्रिएटर भी बन गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed