{"_id":"59c4d8414f1c1bff6c8b46fa","slug":"rajkummar-rao-newton-will-be-the-official-entry-for-oscars-2018-from-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के लिए गुडन्यूज, Oscar के लिए गई राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के लिए गुडन्यूज, Oscar के लिए गई राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन'
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
rajkumar rao
राजकुमार राव के लिए लगता है ये साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। आज रिलीज हुई उनकी फिल्म 'न्यूटन' के लिए अच्छी खबर आई है। बता दें कि अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर में जाएगी।
पढ़ें- Newton Movie Review: 'बाहुबली' के बाद अब आई एक जबरदस्त फिल्म
दरअसल यह फिल्म नक्सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई है। इस फिल्म में दर्शकों को राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और अंजली पाटिल भी दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos
खबरों की मानें तो 'न्यूटन' को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरिन फिल्म' की श्रेणी के लिए भेजा जा रहा है। सी. वी रेड्डी की अध्यक्षता वाले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों में से राजकुमार राव की 'न्यूटन' को चुना है।
राजकुमार राव ने ऑस्कर में फिल्म के भेजे जाने पर खुशी जताते हुए इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। फिल्म को 22 सितंबर को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

Very happy to share this news that #NEWTON is India's official entry to the #OSCARS this year. Congratulations team.
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 22, 2017