फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao and Triptii Dimri Family Drama Vicky Vidya Ka Woh Wala Video goes on floors soon

Raj Kumar Rao: राजकुमार राव की नई फिल्म का हुआ एलान, पर्दे पर तृप्ति डिमरी संग मचाएंगे धमाल

Thu, 28 Sep 2023 11:37 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 28 Sep 2023 11:37 AM IST
सार

राजकुमार राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आने वाले दिनों में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं और अब उनके खाते से एक और फिल्म जुड़ गई है, जिसका नाम है 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'।

विज्ञापन
Rajkummar Rao and Triptii Dimri Family Drama Vicky Vidya Ka Woh Wala Video goes on floors soon
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। फिल्मी बैकग्राउंड से न जुड़े होने के बावजूद भी एक्टर ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आज वह सबकुछ हासिल कर लिया है, जिसे पाने का हर कोई सपना देखता है। वहीं  अभिनेता राजकुमार राव आने वाले दिनों में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं और अब उनके खाते से एक और फिल्म जुड़ गई है, जिसका नाम है 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' है। खास बात यह है कि फिल्म के निर्देशन की कमान 'ड्रीम गर्ल' और 'ड्रीम गर्ल 2' का निर्देशन कर चुके राज शांडिल्य संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


टी-सीरीज ने फिल्म का एक शानदार पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'अतीत का एक धमाका। पारिवारिक ड्रामा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के जरिए राजकुमार और तृप्ति 90 के दशक की यादें ताजा करने आ रहे हैं। 'उधर शांडिल्य ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि 'ड्रीम गर्ल 2' के बाद यह उनकी अगली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बात करे शांडिल्य की तो वह जाने-माने टेलीविजन और फिल्म राइटर हैं। उन्होंने अपना करियर 2006 में शुरू किया था। शांडिल्य कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के लिए लगभग 350 स्क्रिप्ट और कपिल शर्मा के लिए लगभग 200 स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जवान की सफलता के बीच फैन ने शाहरुख को दिलाई जीरो की याद, सुर्खियों में किंग खान का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed