{"_id":"5da68d6a8ebc3e01416b432b","slug":"rajkumar-rao-will-play-parimal-tripathi-role-in-film-chupke-chupke-remake","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म चुपके-चुपके का बनेगा रीमेक, राजकुमार राव को मिला प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म चुपके-चुपके का बनेगा रीमेक, राजकुमार राव को मिला प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी का रोल
Wed, 16 Oct 2019 09:31 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
RAJKUMAR RAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में रीमेक फिल्मों का ट्रेंड बहुत ही पुराना है। अक्सर फिल्ममेकर्स सालों पहले बनी हिट फिल्मों में कुछ मसाला डालकर उनका रीमेक बनाते हैं। कई बार यह फिल्म हिट होती हैं तो कई बार ऐसी फिल्मों को दर्शक सिरे से नकार देते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है चुपके चुपके।
यह फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। इसमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर और जया बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। अब भूषण कुमार और लव रंजन मिलकर इस फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। अभिनेता राजकुमार राव इस फिल्म में धर्मेंद्र वाला किरदार करने जा रहे हैं।
राजकुमार कहते हैं, “धर्मेंद्र जी के द्वारा निभाए किरदार को निभाना एक बड़ी चुनौती है। फिल्म की स्क्रीप्टिंग को लेकर अभी काम चल रहा है। हमें पता है कि हम ऋषिकेश मुखर्जी के स्तर की बराबरी तो नहीं कर सकते हैं लेकिन हम कोशिश करेंगे और अपना सर्वोत्तम देंगे।” कालजयी फिल्म चुपके-चुपके में धर्मेंद्र ने ड्राइवर प्यारे मोहन और प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी का रोल निभाया था। इस फिल्म में राजकुमार के भी दो किरदार होंगे। वहीं नुसरत भरूचा उनके अपोजिट नजर आएंगी। इस रीमेक में अमिताभ बच्चन वाला किरदार करने के लिए कलाकार की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
राजकुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो दिवाली के मौके पर वह फिल्म मेड इन चाइना में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह गुजराती व्यापारी के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में राजकुमार के अपोजिट मौनी रॉय नजर आएंगी। यह राजकुमार की इस साल की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और जजमेंटल है क्या रिलीज हो चुकी हैं।