राजकुमार हो गए अपने ही घर में 'ट्रैप्ड', फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'ट्रैप्ड' का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 17 मार्च 2017 को रिलीज होगी। राजकुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। इस फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी हैं जो साल 2013 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लूटेरा' के भी निर्देशक रह चुके हैं। वहीं फिल्म के निर्माता फैंटम फिल्म्स है। 'ट्रैप्ड' एक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें फिल्म के लीड हीरो राजकुमार राव मुंबई के एक बहुमंजिला इमारत में अपने ही फ्लैट में बुरी तरह फंस जाते हैं। उस घर से निकलने का और कोई रास्ता नहीं होता। आपको बता दें कि साल 2016 में मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर दिखाया गया था जहां इसकी काफी तारीफ हुई थी। टीजर देखने के लिए यहां क्लिक करें-