फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Rao and Bhumi Pednekar starrer film Badhai Do to be released in UAE soon

Badhai Do: संयुक्त अरब अमीरात के सिनेमाघरों में उतरेगी राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की 'बधाई दो', जल्द रिलीज होगी फिल्म

Sat, 12 Feb 2022 11:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 11:50 PM IST
सार

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Rajkumar Rao and Bhumi Pednekar starrer film Badhai Do to be released in UAE soon
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल फिर मेंमैं लोगों को एक नई कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि, दर्शकों पर यह फिल्म कोई असर करती नहीं दिख रही है। इसी बीच अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही हैं। इन दोनों ही कलाकारों के फैंस के लिए यह खुशखबरी साबित हो सकती है।

विज्ञापन

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में रिलीज होने वाली है। सेंसर सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद अब यह फिल्म यूएई में 21 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए सिर्फ नाइट शो में दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

Rajkumar Rao and Bhumi Pednekar starrer film Badhai Do to be released in UAE soon
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : social media

जंगली पिक्चर्स की फिल्म बधाई दो का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जबकि इसे लिखा अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने है। अपनी रिलीज के पहले दिन 1.65 करोड रुपए की कमाई की है। फिल्म की कमाई को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। 

 

Rajkumar Rao and Bhumi Pednekar starrer film Badhai Do to be released in UAE soon
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म के जॉनर की बात करें तो यह फिल्म एक सामाजिक विषय समलैंगिकता पर आधारित है। लेकिन दो महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' भी इसी विषय पर आधारित एक फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई थी। इसलिए यह कहना गलत होगा कि फिल्म के जॉनर की वजह से बधाई दो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर पाई।

विज्ञापन

Rajkumar Rao and Bhumi Pednekar starrer film Badhai Do to be released in UAE soon
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में राजकुमार राव 'महिला पुलिस स्टेशन' के एक पुलिस वाले शार्दुल ठाकुर की भूमिका में हैं तो वहीं भूमि सुमन एक पीटी शिक्षिका हैं। फिल्म में दोनों ही समलैंगिक है और समझौते की शादी करने के बाद अपना जीवन स्वतंत्रता से जीते हैं।  इस फिल्म में राजकुमार और भूमि के साथ-साथ सीमा पहवा, लवलीना मिश्रा, नितिश पांडे और शशि भूषण भी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed