फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani Film Sanju Based On Actor Sanjay Dutt Life Ranbir Kapoor PLay Lead Role

Rajkumar Hirani: ‘संजू’ के जरिए संजय दत्त की इमेज सुधारने की कोशिश की गई, इस आरोप पर क्या बोले राजकुमार हिरानी

Mon, 03 Feb 2025 05:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 03 Feb 2025 05:05 PM IST
सार

राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म ‘संजू’ बनाई थी, इसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया। अकसर ही इस फिल्म और राजकुमार हिरानी पर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने संजय दत्त की छवि को बेहतर बनाने के लिए यह फिल्म बनाई है। हाल ही में इसी मुद्दे पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बात की। 

विज्ञापन
Rajkumar Hirani Film Sanju Based On Actor Sanjay Dutt Life Ranbir Kapoor PLay Lead Role
राजकुमार हिरानी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

हाल ही में कोमल नाहटा के यूट्यूब चैनल पर राजकुमार हिरानी नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर काफी सारी बातें साझा कीं। इस दौरान एक सवाल आया कि क्या फिल्म ‘संजू’ उन्होंने संजय दत्त की छवि को बेहतर बनाने के लिए बनाई थी। इस सवाल का साफ-साफ जवाब राजकुमार हिरानी ने दिया? साथ ही इस फिल्म को बनाने के पीछे की इंस्पिरेशन के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

Rajkumar Hirani Film Sanju Based On Actor Sanjay Dutt Life Ranbir Kapoor PLay Lead Role
फिल्म 'संजू' का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

छवि सुधारने के लिए नहीं बनाई फिल्म 
कोमल नाहटा से बातचीत के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया कि एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि संजय दत्त की इमेज को व्हाइट वॉश करने के लिए ‘संजू’ फिल्म बनाई गई। इस पर हिरानी ने कहा कि मैंने उसे जर्नलिस्ट को जवाब दिया कि आपको संजय दत्त से समस्या क्या है? आगे राजकुमार हिरानी कहते हैं कि इस मकसद से उन्होंने कभी फिल्म को बनाया ही नहीं है। 

संजय दत्त की कहानी से हुए प्रभावित 
राजकुमार हिरानी आगे कहते हैं कि मैंने संजय दत्त पर फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि उनकी कहानी अच्छी लगी। जब संजय पैरोल पर आए थे तो उन्होंने खुलकर मुझसे दिल की बातें की थी, इस दौरान मुझे उनकी पूरी कहानी पता चलेगी। तब हमने फिल्म बनाने का सोचा।

संजय दत्त भी रोल करना चाहते थे  
जब फिल्म ‘संजू’ बन रही थी तो संजय दत्त भी इसमें एक अहम रोल निभाना चाहते थे। उनकी फिल्म में अपने पिता का किरदार निभाने की ख्वाहिश थी। बाद में फिल्म ‘संजू’ में सुनील दत्त का किरदार परेशन रावल ने निभाया था। इस किरदार को परेश रावल ने बेहतरीन तरीके से निभाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed