फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth will meet his friend, Amitabh, to discuss his political plans

अमिताभ बच्चन से मिलेंगे रजनीकांत, कर सकते हैं राजनीति पर बात !

Wed, 28 Jun 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Jun 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
 Rajinikanth will meet his friend, Amitabh, to discuss his political plans

सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में कदम रखने को लेकर इन दिनों चर्चा में है। खबर है कि वो जल्द ही अपने दोस्त और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों में रजनीकांत ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल उनकी फैमिली उन्हें इस बात को लेकर सपोर्ट करती हुई नहीं दिख रही है। राजनीति में कदम रखने को लेकर उन पर बहुत दबाव है, लेकिन वो जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहते। इसी को ध्यान में रखते हुए वो अपने कई दोस्तों से मुलाकात भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मुलाकात करने वाले दोस्तों की लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले होगा।
विज्ञापन


रजनीकांत के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी बेटी नहीं चाहती कि वो साल में एक से ज्यादा फिल्में करें। लेकिन फिलहाल वो दो फिल्में कर चुके हैं। इसमें एक फिल्म 'कबाली' पहले ही रिलीज हो चुकी है और दूसरी फिल्म '2.0' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले महीने बड़ी संख्या में मौजूद अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा था, "फिलहाल मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन अगर यही ईश्वर की मर्जी होगी, तो मैं कल ही राजनीति में आ जाउंगा।"

रजनीकांत फिलहाल अपनी तमिल फिल्म ‘काला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed