फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth Starrer Film Darbar Makers Took 500 More Screens For Release their Film

'दरबार' के निर्माताओं ने खेला दांव, फिल्म की स्क्रीनों में किया 500 का इजाफा

Thu, 09 Jan 2020 01:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Starrer Film Darbar Makers Took 500 More Screens For Release their Film
रजनीकांत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दक्षिण सिनेमा के थलाइवा सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'दरबार' के लिए इसकी वितरक कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने दूर की सोचकर एक दांव खेला है। उनसे फिल्म को बड़े पैमाने पर शुरुआत दिलाने के लिए उसकी स्क्रीन की संख्याओं में इजाफा किया है। 4000 स्क्रीनों को देश भर में खरीदने के बाद उसने 500 और स्क्रीन खरीदी हैं। हालांकि, इन बढ़ी हुई स्क्रीनों की वैधता सिर्फ एक दिन ही है।

विज्ञापन


ज्ञात है कि रजनीकांत की फिल्म दरबार के साथ हिंदी सिनेमा की भी दो बड़ी फिल्में अजय देवगन की तानाजी : द अनसंग वारियर और दीपिका पादुकोण की छपाक एक साथ रिलीज हो रही हैं। पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत में हमेशा हिंदी फिल्मों का ही बोलबाला रहता है। अगर इसके साथ में किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्म रिलीज होती है, तो उसके साथ व्यापार की दृष्टि से अच्छा व्यवहार नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दरबार फिल्म के निर्माताओं ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन


थलाइवा रजनीकांत ने वैसे हिंदी फिल्मों में भी काबिलेतारीफ काम किया है। इसकी वजह से हिंदी पट्टी के लोगों में भी उनके फैंस की भरमार है। लेकिन ये प्रशंसक सिर्फ सिंगल स्क्रीन तक ही सीमित हैं। अगर फिल्म दरबार को अजय और दीपिका की फिल्म के साथ मैदान में उतारा जाता, तो फिल्म को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था। इन तीनों फिल्मों की लड़ाई में अजय की फिल्म बाजी मार जाती, और दीपिका की फिल्म दूसरा स्थान हथियाने में कामयाब रहती। वह आगे कहते हैं कि सिर्फ एक दिन के लिए खरीदी गई स्क्रीनों की वजह से फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अजय देवगन के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरियर को भारत भर में 3000 स्क्रीन और दीपिका की फिल्म छपाक को 1500 पर्दों पर जगह मिली है। दोनों फिल्में 10 जनवरी की रिलीज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed