फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajesh khanna live in partner anita advani moves court

राजेश खन्ना की ‘लिव इन पार्टनर’ पहुंची कोर्ट

Fri, 09 Nov 2012 12:29 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 09 Nov 2012 12:29 PM IST
विज्ञापन
rajesh khanna live in partner anita advani moves court

पूर्व बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर का दावा करने वाली अनीता आडवाणी ने गुजारा भत्ते के लिए कोर्ट की शरण ली है। उनकी याचिका पर मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने राजेश खन्ना के परिवार के सदस्यों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


अनीता का कहना है कि उसने 2003 से एक पत्नी की तरह स्वर्गीय अभिनेता की देखभाल की है। अपनी याचिका में अनीता ने आरोप लगाए हैं कि राजेश खन्ना के परिवार ने उन्हें जबरदस्ती उनके बंगले से निकाला था, इसलिए यहां घरेलू हिंसा का मामला भी बनता है।
विज्ञापन


बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी डिंपल कपाड़िया, दामाद अक्षय कुमार, दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी सरन को नोटिस भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता के वकील मनोहर शेट्टी ने कहा, ‘हमें यह नोटिस मिल चुके हैं और हम इसे शुक्रवार को खन्ना के परिवार को भेज देंगे। इस मामले में 27 नवंबर को सुनवाई होनी है।’

अनीता आडवाणी ने घरेलू हिंसा एक्ट के तहत सुरक्षा की मांग की है और साथ ही राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद’ में प्रवेश करने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed