फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajan passed away the famous Kannada music composer duo Rajan Nagendra passes away

मशहूर कन्नड़ संगीतकार राजन का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Mon, 12 Oct 2020 12:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 12 Oct 2020 12:38 PM IST
सार

  • राजन-नागेंद्र की जोड़ी हो हमेशा याद किया जाता रहा है।
  • 87 साल के राजन के निधन की जानकारी उनके बेटे आर अनंत कुमार ने दी है।
  • इन दोनों ने करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया।

विज्ञापन
Rajan passed away the famous Kannada music composer duo Rajan Nagendra passes away
राजन - फोटो : Twitter: @shivuaDDa

विस्तार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार राजन का बंगलूरू में निधन हो गया है। उन्होंने दिग्गज संगीतकार और अपने बड़े भाई नागेंद्र के साथ मिलकर कई शानदार फिल्मों में संगीत दिया था। इन दोनों को राजन-नागेंद्र के जोड़ी के तौर पर याद किया जाता रहा है। नागेंद्र का निधन साल 2000 में ही हो गया था। ऐसे में राजन के निधन के बाद अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की यह जोड़ी हमेशा के लिए खत्म हो गई है। 

विज्ञापन


87 साल के राजन के निधन की जानकारी उनके बेटे आर अनंत कुमार ने दी है। आर अनंत कुमार ने बताया कि वह स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जा जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आर अनंत कुमार ने कहा, 'वह पूरी तरह से ठीक थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास देने पर विचार कर रहे थे। दो दिन पहले उन्हें बदहजमी की शिकायत हुई और उनका 11 अक्तूबर को निधन हो गया'।
विज्ञापन



आपको बता दें कि राजन के बड़े भाई संगीतकार नागेंद्र का 65 साल की उम्र में साल 2000 में निधन हो गया था। राजन और नागेंद्र की जोड़ी ने लंबे समय तक शानदार संगीत दिया था। यह दोनों मैसूरु के शिवरामपेट में संगीत से जुड़े मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता हार्मोनियम और बांसुरी वादक थे, जिन्होंने कई मूक फिल्मों में पार्श्व संगीत दिया। वहीं, राजन वायलिन वादक जबकि नागेंद्र को जल तरंग में महारत हासिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारतीय विशेषकर कन्नड़ और तेलुगु फिल्म जगत में 1950 से 1990 तक उनका बोलबाला रहा। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों की जोड़ी लंबे समय तक साथ काम करने वाली जोड़ी थी। राजन और नागेंद्र ने कन्नड़ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत फिल्म सौभाग्य लक्ष्मी से की थी। इसके बाद इन दोनों ने करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया और दर्शकों के दिलों को जीता। 


पढ़ें: शादी करने के लिए तैयार हुए आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़ नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री संग लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed