फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Sister Reena Breaks Silence On His Allegations Against Ex-Wife Kavita Says I Trusted Her

खुलासा: बहन रीना कुंद्रा ने दिया भाई राज का साथ, पति संग एक्स भाभी के शर्मनाक रिश्ते पर कही ये बात

Sun, 13 Jun 2021 11:06 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Jun 2021 11:06 AM IST
सार

  • राज कुंद्रा ने अपनी एक्स वाइफ कविता को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए थे।
  • राज ने बताया था कि कविता का अफेयर उनकी बहन के पति के साथ था।
  • अब राज की बहन ने भी इस मामले में कुछ बाते कही हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra Sister Reena Breaks Silence On His Allegations Against Ex-Wife Kavita Says I Trusted Her
रीना कुंद्रा, राज कुंद्रा और कविता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इन दिनों उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, राज कुंद्रा ने अपनी एक्स-वाइफ कविता को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। ये बात तो सभी को पता है कि राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है और शिल्पा पर कई बार घर तोड़ने का इल्ज़ाम लग चुका है। लेकिन अब राज ने जो खुलासे किए हैं, उसे सुनकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। राज कुंद्रा के बाद अब उनकी बहन रीना ने भी कविता को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


क्या रहा राज कुंद्रा की बहन रीना ने?
रीना ने बताया, 'मैंने हमेशा कविता को अपनी बड़ी बहन के रूप में माना था। मैं उससे प्यार करती थी और उस पर भरोसा करती थी। वो और मैं एक-दूसरे के बहुत करीब थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो मेरे साथ ऐसा कर सकती है। यह हार्टब्रेकिंग था।'

विज्ञापन

Raj Kundra Sister Reena Breaks Silence On His Allegations Against Ex-Wife Kavita Says I Trusted Her
राज कुंद्रा और कविता - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा ने क्या कहा था?
राज ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि कविता उनकी बहन के पति के बहुत करीब हो गई थी और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगी थी। खास तौर पर जब वो बिजनेस ट्रिप्स पर होते थे। राज के परिवार के कई लोग और ड्राइवर भी कहते थे कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है। पर उन्हें कभी इन बातों पर विश्वास नहीं हुआ।

राज ने आगे बताया कि पिछले कुछ समय से शिल्पा पर घर तोड़ने के इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं जो कि गलत और बेबुनियाद है। राज ने कहा कि कविता का किसी और के साथ अफेयर था इसलिए उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हुई ना कि शिल्पा की वजह से। इतना ही नहीं, राज आगे साफ-साफ बताते हैं कि शिल्पा ने यह सब बातें सामने लाने के लिए मना किया है लेकिन अब वो चुप नहीं रहना चाहते।

Raj Kundra Sister Reena Breaks Silence On His Allegations Against Ex-Wife Kavita Says I Trusted Her
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2006 में हुआ तलाक
राज कुंद्रा और कविता की शादी एक लंबे रिलेशनशिप के बाद हुई थी। शादी ज्यादा चल नहीं पाई, इस वजह से दोनों तीन साल के बाद ही अलग हो गए। साल 2006, दिसंबर में राज और कविता का तलाक हुआ।

राज ने शिल्पा से रचाई शादी
तलाक के तीन साल बाद राज ने शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली। साल 2009 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं - वियान और समीशा। बता दें कि शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिये मां बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed