फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raj kumar rao want to act in action movie

कॉमेडी और गंभीर किरदार में लोहा मनवा चुके हैं राजकुमार राव, करना चाहते हैं एक्शन

Thu, 25 Oct 2018 06:49 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
raj kumar rao want to act in action movie
rajkumar rao - फोटो : file photo

अभी तक फिल्मों में कॉमेडी और गंभीर किरदार में जबदरस्त अभिनय दिखा चुके अभिनेता राजकुमार राव अब एक्शन फिल्मों में काम करना चाहते हैं पर अभी तक उन्हें मौका नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


राव ने अभिनय की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की थी। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मुझे अभी तक फिल्मों में कॉमेडी और गंभीर किरदार निभाने का मौका मिला है। मैं हमेशा से एक्शन फिल्मों में काम करना चहता हूं जो मुझे अभी तक नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही तायक्वांडो की क्लास ली थी और मुझे लगा था कि जल्द ही मेरे जीवन में ऐसा समय आएगा जब मैं फिल्म में एक्शन करता नजर आउंगा, लेकिन किसी भी डायरेक्टर को अभी तक मेरा ख्याल नहीं आया। मुझे उम्मीद है एक दिन मुझे मेरे पसंद की फिल्म मिलेगी और मैं अपने एक्शन से सबका दिल जीत पाउंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों की बात करे तो राजकुमार इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका किरदार एक गुजराती व्यापारी का होगा। राजकुमार रॉव के अलावा इस फिल्म में मौनीरॉय और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। राजकुमार ने बताया मैं इस फिल्म के लिए गुजराती रहन सहन को समझ रहा हूं। इसके अलावा वे साल 2019 में फिल्म ईमली में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed