फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj & DK gear up for big screen after 7 years juggling OTT projects Farzi 2 rakht brahmand the family man 3

Raj & DK: सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार राज और डीके, साथ ही ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी शामिल

Wed, 30 Apr 2025 11:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

OTT Film Projects: राज-डीके सात साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने वाले हैं। वे फर्जी 2, द फैमिली मैन 3 और रक्त ब्रह्माण्ड जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, साथ ही दो नई थिएट्रिकल फिल्मों की स्क्रिप्ट भी तैयार कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Raj & DK gear up for big screen after 7 years juggling OTT projects Farzi 2 rakht brahmand the family man 3
सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार राज और डीके - फोटो : इंस्टाग्राम@rajanddk

विस्तार

राज निदिमोरु और कृष्णा डीके , जिन्हें सामूहिक रूप से राज और डीके के नाम से जाना जाता है। दोनो की जोड़ी जल्द ही कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्में भी लेकर आ रही है, जिनमें थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी 2' के अलावा कई आगामी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
विज्ञापन

राज और डीके के आने वाले प्रोजेक्ट्स
'फर्जी 2' में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग 2025 के आखिर में शुरू होगी। इसके अलावा, 'द फैमिली मैन 3' और 'रक्त ब्रह्माण्ड' का पोस्ट-प्रोडक्शन भी चल रहा है। 2026 के बीच तक 'फर्जी 2' पूरा होने के बाद राज-डीके अपनी पहली थिएट्रिकल फिल्म शुरू करेंगे। उनकी आखिरी फिल्म 'स्त्री' 2018 में आई थी, जो बड़ी हिट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट है तैयार
राज और डीके दो और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। एक फिल्म वे खुद निर्देशित करेंगे, दूसरी का निर्देशन कोई और करेगा। हो सकता है कि उनकी दूसरी फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा या फिर अमर कौशिक कर सकते हैं। स्क्रिप्ट पर काम सही समय पर पूरा हो गया तो 2026 की दूसरी छमाही में एक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। राज-डीके ओटीटी पर भी अपना दबदबा बनाए रखेंगे। वे हिंदी ओटीटी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स में से हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed