फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj and DK remember Asif Basra, share his photo from Family Man Season 2

द फैमिली मैन 2: मौत के बाद सीरीज में आखिरी बार नजर आएंगे आसिफ बसरा, राज-डीके ने जताया दुख

Sat, 22 May 2021 06:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 22 May 2021 06:02 PM IST
सार

पिछले साल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आसिफ बसरा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मौत के बाद वह आखिरी बार 'द फैमिली मैन 2' में नजर आएंगे। सीरीज चार जून को ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं मेकर्स राज और डीके ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह आसिफ बसरा के किरदार के लिए उन्हें याद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Raj and DK remember Asif Basra, share his photo from Family Man Season 2
राज-डीके और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी समय से मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के लीड रोल वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) के रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार मेकर्स ने इस सीरीज के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह सीरीज चार जून 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज में इस बार बहुत सी खास बातें हैं लेकिन इस एक बात के लिए भी यह सीरीज यादगार हो जाएगी। दरअसल, इसमें एक्टर आसिफ बसरा आखिरी बार नजर आएंगे।

विज्ञापन



कई फिल्मों और बेहतरीन फिल्मों में दमदार अभिनय से लोहा मनवा चुके अभिनेता आसिफ बसरा ने पिछले साल 12 नवंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में मैकलॉडगंज में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि आसिफ 'द फैमिली मैन 2' के अपने किरदार की शूटिंग इससे पहले ही कर चुके थे।
विज्ञापन


'द फैमिली मैन 2' के डायरेक्टर्स राज-डीके ने आसिफ के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'पिछले साल में हम लोगों से काफी ने अपने प्रियजनों को खो दिया। आसिफ बसरा ने हमारे साथ सीजन 2 की शूटिंग की थी। वह बेहतरीन एक्टर थे। उनको इस तरह से खोने पर हमारा दिल टूट गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj & DK (@rajanddk)



बता दें कि अपने फिल्मी करियर में आसिफ बसरा ने ब्लैक फ्राइडे, परजानिया, जब वी मेट, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, काय पो छे, कृष 3, एक विलन जैसी फिल्मों के अलावा पाताल लोक और द फैमिली मैन जैसी सुपरहिट सीरीज में भी काम किया था। इसके अलावा आसिफ हिचकी, काय पो छे, पाताल लोक, होस्टेजेस, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में नजर आ चुके हैं।वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई मूवी में भी उन्होंने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed