द फैमिली मैन 2: मौत के बाद सीरीज में आखिरी बार नजर आएंगे आसिफ बसरा, राज-डीके ने जताया दुख
पिछले साल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आसिफ बसरा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मौत के बाद वह आखिरी बार 'द फैमिली मैन 2' में नजर आएंगे। सीरीज चार जून को ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं मेकर्स राज और डीके ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह आसिफ बसरा के किरदार के लिए उन्हें याद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले काफी समय से मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के लीड रोल वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) के रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार मेकर्स ने इस सीरीज के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह सीरीज चार जून 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज में इस बार बहुत सी खास बातें हैं लेकिन इस एक बात के लिए भी यह सीरीज यादगार हो जाएगी। दरअसल, इसमें एक्टर आसिफ बसरा आखिरी बार नजर आएंगे।
कई फिल्मों और बेहतरीन फिल्मों में दमदार अभिनय से लोहा मनवा चुके अभिनेता आसिफ बसरा ने पिछले साल 12 नवंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में मैकलॉडगंज में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि आसिफ 'द फैमिली मैन 2' के अपने किरदार की शूटिंग इससे पहले ही कर चुके थे।
'द फैमिली मैन 2' के डायरेक्टर्स राज-डीके ने आसिफ के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'पिछले साल में हम लोगों से काफी ने अपने प्रियजनों को खो दिया। आसिफ बसरा ने हमारे साथ सीजन 2 की शूटिंग की थी। वह बेहतरीन एक्टर थे। उनको इस तरह से खोने पर हमारा दिल टूट गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
बता दें कि अपने फिल्मी करियर में आसिफ बसरा ने ब्लैक फ्राइडे, परजानिया, जब वी मेट, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, काय पो छे, कृष 3, एक विलन जैसी फिल्मों के अलावा पाताल लोक और द फैमिली मैन जैसी सुपरहिट सीरीज में भी काम किया था। इसके अलावा आसिफ हिचकी, काय पो छे, पाताल लोक, होस्टेजेस, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में नजर आ चुके हैं।वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई मूवी में भी उन्होंने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था।