फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rain stoped shooting of rahis

शाहरुख की 'रईस' पर बारिश ने फेरा पानी

Wed, 10 Jun 2015 09:16 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
rain stoped shooting of rahis

फिल्म नगरी मुंबई में मानसून की दस्तक भले लाखों स्थानीय लोगों के लिए राहत बनकर आई हो, लेकिन इसने सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'रईस' की शूटिंग पर पानी फेर दिया. फिल्म की शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है।

विज्ञापन


शाहरुख (49) पिछले माह घुटने की सर्जरी कराने के बावजूद पूरी शिद्दत से राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'रईस' की पूरी टीम बारिश एवं वक्त से लड़ रही है।
विज्ञापन


बहुत बुरा लग रहा है। मेरी चोट रवि वर्मा, राहुल व मेनका को और ज्यादा परेशान कर रही है।"

सर्जरी के बाद चिकित्सकों ने शाहरुख को आराम की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने काम करने का फैसला किया, क्योंकि फिल्म से जुड़े लोग कुछ एक्शन दृश्यों को मानसून से पहले फिल्मा लेना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली ईद पर रिलीज होनी है फिल्म

rain stoped shooting of rahis

फिल्म में स्टंट दृश्यों की जिम्मेदारी स्टंट निर्देशक रवि वर्मा के कंधों पर है. फिल्म में फरहान अख्तर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं​।

​​फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट एवं शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा सहनिर्मित 'रईस' अगले साल ईद पर रिलीज होने की संभावना है​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed