फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raid 2 Ajay Devgn and Kumar Mangat Collaborating with director Rajkumar Gupta know full detail inside

Raid 2: 'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की यह फिल्म?

Sat, 24 Jun 2023 06:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 24 Jun 2023 06:31 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की कहानी और रिलीज को लेकर आई रिपोर्ट उत्साह बढ़ाने वाली है। 
 

विज्ञापन
Raid 2 Ajay Devgn and Kumar Mangat Collaborating with director Rajkumar Gupta know full detail inside
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, 'दृश्यम' के सीक्वल 'दृश्यम 2' को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया और मूवी बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। वहीं, सीक्वल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अजय देवगन अब एक और फिल्म के अगले पार्ट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अजय के जरिए 'सिंघम अगेन' के बाद 'रेड 2' पर काम शुरू करने की खबरें हैं। 

विज्ञापन

'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू

रिपोर्ट की मानें तो, वर्ष 2018 की फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अजय देवगन ने डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता के साथ मिलकर 'रेड 2' के विकास की शुरुआत की है। मूवी में विभिन्न वास्तविक जीवन की घटनाओं को स्टोरीलाइन से जोड़े जाने की खबर है। प्रोजेक्ट सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है, क्योंकि अजय देवगन ने विकसित हो रही स्क्रिप्ट पर संतुष्टि जाहिर की है। 

विज्ञापन


Ileana D’Cruz: प्रेग्नेंसी में वेट गेन से परेशान हैं इलियाना, बताया- इस भारतीय खाने के लिए तरस रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले वर्ष शुरू होगी 'रेड 2' की शूटिंग

'रेड 2' की शूटिंग वर्ष 2024 की गर्मियों तक शुरू होने की उम्मीद है, उसके बाद इसकी रिलीज डेट फाइनल की जाएगी। फिल्म, जियो के साथ देवगन और कुमार मंगत की डील का हिस्सा होगी। अजय देवगन और मंगत ने मिलकर जियो सिनेमा के साथ तीन फिल्में 'रेड 2', 'दृश्यम 3' और 'ब्लैक मैजिक' की डिजिटल डील साइन की है। 


Supriya Pathak: पंकज कपूर और सुप्रिया की शादी के खिलाफ थीं दीना पाठक? इस बात का सताता था डर

'दृश्यम 3', 'सिंघम अगेन' और 'ब्लैक मैजिक' पर अपडेट

इस बीच, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है, जिसमें शुरू से अंत तक छह महीने का व्यापक शूटिंग शेड्यूल शामिल है। फिल्म में अजय देवगन, विक्की कौशल, करीना कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, 'दृश्यम 3' की शूटिंग अगले वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, 'ब्लैक मैजिक' गुजराती फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed