Rahhat Shah Kazmi: 'एम आई नेक्स्ट' के निर्माता राहत काजमी ने बदला अपना नाम, PAK से जुड़े हैं वजह के तार
बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने वाले राहत काजमी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में अपना नाम बदलकर राहत शाह काजमी रख लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा की इस रंगीन दुनिया में नाम बदलने का ट्रेंड पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है। बीते काफी समय में हमन लोगों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई मशहूर सेलेब्स को अपने नाम बदलते देखा है। इसके पीछे कई अलग-अलग वजह होती हैं। लेकिन हाल ही में एक सेलेब्स के नाम बदलने का ऐसा वाकया सामने आया है, जिसके मुताबिक एक खास वजह के कारण उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा है। यह और कोई नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर 'लिहाफ', 'मंटोस्तान', 'लाइंस' और 'एम आई नेक्स्ट' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता राहत काजमी हैं।
राहत काजमी ने बदला नाम
बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने वाले राहत काजमी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में अपना नाम बदलकर राहत शाह काजमी किया है, लेकिन इसके पीछे वजह किसी ज्योतिषी या अंक ज्योतिष विशेषज्ञ द्वारा दिया गया सुझाव नहीं है। बल्कि राहत के नाम बदलने पीछे एक ऐसा कारण था, जो उनके लिए काफी परेशानी खड़ी कर रहा था। दरअसल, उनका नाम पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध अभिनेता से मिलता है। इसी वजह से लोग बहुत कंफ्यूज रहते थे।
Kabir Khan: कभी साथ डांस करते थे कबीर खान और गौरी, यह बात जानकर शाहरुख ने किया था यह काम
गूगल पर मिलती थी गलत जानकारी
राहत के मुताबिक, जब भी कोई गूगल पर उनका नाम सर्च करता है तो उन्हें मिली-जुली जानकारी मिलती है। सबसे दिक्कत वाली बात यह है कि उनका नाम डालते ही सबसे पहली जानकारी जो आती है वह यह कि राहत एक पाकिस्तानी अभिनेता है, जो कि गलत है। ऐसे में राहत को नाम बदलने जैसा कदम उठाना पड़ा। राहत ने अपना नाम राहत काजमी से राहत शाह काजमी में बदलने के पीछे का कारण यह बताया कि उनका सरनेम शाह है और उनके पिता और दादा हमेशा शाह का इस्तेमाल करते थे।
रिलीज होंगी दो फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो राहत शाह काजमी की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हिना खान अभिनीत फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड्स' और हेली शाह स्टारर 'काया पलट' दोनों ही पोस्ट-प्रोडक्शन में हैं। दोनों ही फिल्मों के इस साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।
Shehnaaz-Sara: शहनाज गिल और सारा अली खान पर केआरके ने दिया विवादित बयान, कह दी यह बड़ी बात