फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyals Bhai Tera Star Hai Teaser Released Promises A Story Full Of Comedy And Action

Bhai Tera Star Hai: ‘भाई तेरा स्टार है’ का टीजर रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी राघव जुयाल की फिल्म

Fri, 03 Jul 2026 09:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 03 Jul 2026 09:46 PM IST
सार

Bhai Tera Star Hai Teaser: राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Raghav Juyals Bhai Tera Star Hai Teaser Released Promises A Story Full Of Comedy And Action
भाई तेरा स्टार है टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राघव जुयाल 'बेड्स ऑफ बॉलीवुड' और 'किल' फिल्म के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी अगली फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘भाई तेरा स्टार है’ है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जानिए कैसा है टीजर। 

विज्ञापन

क्या है टीजर में खास?
इस टीजर में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो पूरी तरह से यकीन करता है कि वह सुपरस्टार बनने के लिए ही पैदा हुआ है।

फिल्म में राघव जुयाल अजय सिंह के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘हीरो की एंट्री लेट हो सकती है, लेकिन निराश करने वाली कभी नहीं!’

विज्ञापन

Raghav Juyals Bhai Tera Star Hai Teaser Released Promises A Story Full Of Comedy And Action
भाई तेरा स्टार है टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर के दमदार डॉयलोग
टीजर की शुरुआत कुछ दमदार शब्दों से होती है- ‘रॉकिंग, रेबेल, आइकॉन, सुपर अल्ट्रा फ्यूचर…’ जो फिल्म के मजेदार और एनर्जेटिक टोन को सेट करते हैं। इसमें कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और राघव की शानदार कॉमिक टाइमिंग का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है।

इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें अजय के किरदार को ‘टैलेंट लोडिंग…’ टैगलाइन के साथ दिखाया गया था। अब टीजर उसी कहानी को आगे बढ़ाता नजर आता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी ने बिना डायलॉग के दिखाया दम, एक्शन में भी छाईं; जानिए फिर कहां डूबी फिल्म?

यह फिल्म ईस्टवुड पिक्चर्स के बैनर तले बनी है और इसे विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी विवेक बी अग्रवाल और सुदीप्तो सरकार ने मिलकर लिखी है। वहीं, अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी अग्रवाल इसके प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed