फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rafi never apologized to lata

'रफी ने कभी माफी नहीं मांगी थी लता से'

Thu, 27 Sep 2012 01:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Sep 2012 01:59 PM IST
विज्ञापन
rafi never apologized to lata

हाल ही में लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मोहम्मद रफी ने एक बार एक गाने की रॉयेल्टी के मसले को लेकर उनसे माफी मांगी थी। मगर इस पर मोहम्मद रफी के बेटे आपत्ति जताई है और कहा है कि रफी ने कभी भी लता से माफी नहीं मांगी।

विज्ञापन


बताते हैं कि कभी मोहम्मद रफी ने लता मंगेशकर के साथ गाने को मना कर दिया था। इस पर लता ने भी कह दिया कि वे खुद भी अब उनके साथ नहीं गाएंगी। माहौल को गर्म देखते हुए संगीतकार जयकिशन ने दोनों में सुलह कराने की कोशिश की थी। इस पर लता ने रफी से लिखित माफी मांगने को कहा था।
विज्ञापन


रफी ने लिखित तौर पर माफी मांगी, तब कहीं जाकर दोनों में सुलह हुई। यह बात सुन कर मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद अली ने आपत्ति जताई है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि उनके पिता को बदनाम किया जा रहा है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। पूरी दुनिया जानती है कि मोहम्मद रफी रॉयल्टी या पैसों के लालची नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो लताजी को वह पत्र दिखाना चाहिए मीडिया को न कि सिर्फ रफी साहब का नाम खराब करना चाहिए। शाहिद को इस बात का दुख है कि रफी साहब की मृत्यु के 25 साल के बाद लताजी यह बात कह रही हैं। लताजी को अपनी यह बात वापस लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed