बॉलीवुड हीरोइन ने कहा कि सेक्स खाने की तरह है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्मों में सेक्स एक बिकाऊ विषय है, क्योंकि समाज में यह एक वर्जित विषय है। राधिका जल्द ही फिल्म 'हंटर' में नजर आएंगी। यह फिल्म एक यौनासक्त इंसान के बारे में है।
राधिका ने कहा, "सेक्स बिकाऊ भी है और वर्जित भी है, इसलिए हमारे देश में इसे लेकर अजीब-सी स्थिति है। मुझे लगता है कि सेक्स इसलिए बिकाऊ है, क्योंकि यह वर्जित है।"
साथ ही उन्होंने कहा है कि जहां तक फिल्म 'हंटर' की बात है, तो राधिका का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर से ऐसा लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह और भी कुछ है।
हंटर सिर्फ एक व्यस्क फिल्म नहीं एक प्रेम कहानी भी है
अभिनेत्री राधिका ने फिल्म हंटर के बारे मे कहा कि "यह एक प्रेम कहानी है और सामान्य फिल्म है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर देखकर लोगों को लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह सामान्य फिल्म है। हर कोई इससे खुद को जुड़ा पाएगा।"
हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित फिल्म 'हंटर' में गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिका निभाई है। राधिका ने हालिया प्रदर्शित 'बदलापुर' में भी काम किया था और उनका काम काफी सराहा गया था।