फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhika Apte confesses her love to Shah Rukh Khan

राधिका आप्टे ने किया खुलासा कौन है उनके बचपन का प्यार

Wed, 22 Jul 2015 08:38 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte confesses her love to Shah Rukh Khan

राधिका आप्टे अपनी शार्ट फिल्म 'अहल्या' को लेकर इस समय चर्चा में हैं। राधिका आप्टे की हालिया फिल्में बदलापुर, हंटर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की और साथ ही राधिका को भी बतौर अभिनेत्री अच्छी पहचान मिली है।

विज्ञापन


राधिका आप्टे ने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का पोस्टर ट्वीट किया और साथ ही शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। राधिका आप्टे ने लिखा मुझे पता है कि मैं काफी लेट हूं लेकिन मेरा टीएनएज क्रश एक बार फिर से ये देखकर शुरु हो गया है। ऑ माई गॉड।
विज्ञापन


ये है राधिका का ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन



शाहरुख खान ने भी राधिका आप्टे की इस इजहार-ए-मोहब्बत का जवाब देते हुए लिखा 'थैंक यू सो मच राधिका। मैं बहुत खुश हूं कि आपका टीएनएज क्रश फिर से शुरु हुआ। आपकी फिल्म के लिए भी बहुत सारी शुभकामनाएं। सुना है कि ये फिल्म बेहतरीन है।'

ये है शाहरुख का राधिका को जवाब



शाहरुख के जवाब से राधिका आप्टे हुईं खुश

Radhika Apte confesses her love to Shah Rukh Khan

शाहरुख की फिल्म 'रईस' के पोस्टर के साथ अपने प्यार का इजहार करने के बाद जब राधिका को शाहरुख का ट्विटर पर जवाब मिला तो वो काफी खुश हुईं। शाहरुख आजकल अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

राधिका ने शाहरुख के जवाब के बाद ट्वीट किया कि उनके लिए शाहरुख का जवाब बहुत बड़ी चीज है और वो शाहरुख से जवाब पाकर बेहद खुश हैं।

ये है राधिका आप्टे का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed