फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhe Shyam romantic Teaser released on Valentine Day 2022 Prabhas proposed Pooja Hegde on his knees

Radhe Shyam Teaser: वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ 'राधेश्याम' का रोमांटिक टीजर, पूजा हेगड़े को प्रपोज करते नजर आए प्रभास

Mon, 14 Feb 2022 08:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Feb 2022 08:23 PM IST
सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म 'राधे श्याम' का एक रोमांटिक टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में प्रभास पूजा हेगड़े को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Radhe Shyam romantic Teaser released on Valentine Day 2022 Prabhas proposed Pooja Hegde on his knees
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होगी। बीते दिन ही प्रभास ने अपने फैंस से वादा किया था कि वह वैलेंटाइन डे पर एक बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और अब सोमवार को अभिनेता ने अपना ये वादा पूरा भी किया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर ‘राधे श्याम’ का एक रोमांटिक टीजर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की दमदार केमिस्ट्री साफ झलक रही है। इस टीजर की खास बात ये है कि इसमे प्रभास विक्रमादित्य के रूप में प्रेरणा यानी पूजा हेगड़े को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज भी करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Radhe Shyam romantic Teaser released on Valentine Day 2022 Prabhas proposed Pooja Hegde on his knees
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

इस टीजर में प्रभास और पूजा के उन रोमांटिक और मजेदार सीन्स को शामिल किया गया है, जो फिल्म में दिखाए जाएंगे। एक सीन में प्रभास अपने घुटनों के बल बैठकर पूजा हेगड़े को प्रपोज करते हैं। तो वहीं दूसरे सीन में पूजा हेगड़े प्रभास से पूछती हैं कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की। पूजा प्रभास से सवाल करती हैं कि खाना बना लेते हो और बातें भी बना लेते हो। इस सुंदर और सुशील लड़के की अब तक शादी क्यों नहीं हुई। इस सवाल पर प्रभास की बोलती बंद होती हुई नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Radhe Shyam romantic Teaser released on Valentine Day 2022 Prabhas proposed Pooja Hegde on his knees
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और पूजा हेगड़े की ये फिल्म राधाकृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म में प्रभास विक्रमादित्य के किरदार में हैं, जो एक ज्योतिष है। फिल्म में पूजा और प्रभास के अलावा सचिन खेडेकर, कृष्णम राजू, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर और सत्यन सहित जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। ये तमिल, तेलुगू के अलावा कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन

Radhe Shyam romantic Teaser released on Valentine Day 2022 Prabhas proposed Pooja Hegde on his knees
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

ये फिल्म 14 जनवरी 2022 को मकर संक्राति के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के आगे बढ़ा दिया। वहीं, अब फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed