फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raazi writer Harinder sikka meet Akshay Kumar before making

अक्षय कुमार का निकला 'राजी' कनेक्शन, फैंस भी हुए हैरान

Wed, 23 May 2018 09:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Raazi writer Harinder sikka meet Akshay Kumar before making
इन दिनों देशभक्ति से जुड़ी फिल्म आए और उसका अक्षय कुमार से कनेक्शन न होए ऐसा नहीं होता। बॉक्स ऑफिस पर चर्चा बटोर रही आलिया भट्ट स्टारर राजी के साथ भी अक्षय का कनेक्शन सामने आया है और उसे जानकर लोग हैरान हैं। यह फिल्म कॉलिंग सहमत नाम के अंग्रेजी उपन्यास ;जो एक सच्ची घटना पर आधारित बताया जा रहा है पर आधारित है और इसके लेखक हरिंदर सिक्का ने कहा है कि वह फिल्म निर्माण से पहले अक्षय से मिले थे। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के दौरान उनकी अक्षय से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने अक्षय को कहानी सुनाते हुए अनुरोध किया था कि वह इसका हिस्सा बनें। सिक्का ने अक्षय से कहा था कि यह फिल्म वह गुलजार से डायरेक्ट कराना चाहते हैं। सिक्का के अनुसार उनकी बात सुन कर अक्षय ने सुझाव दिया कि यह फिल्म गुलजार की बेटी मेघना से डायरेक्ट कराएं। खुद अक्षय ने सिक्का से मेघना गुलजार की मुलाकात तय कराई और इस तरह फिल्म मेकिंग ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन


पहला मौका नहीं है जब अक्षय ने किसी हिट फिल्म का हिस्सा बनने का मौका गंवाया हो। निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भाग मिल्खा भाग पहले अक्षय को ऑफर की थी। अक्षय से खुद मिल्खा सिंह से मुलाकात की थी। परंतु अक्षय का नियम है कि किसी फिल्म के लिए वह अपने शरीर में ज्यादा परिवर्तन नहीं करते। अत: उन्होंने फिल्म से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed