फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raaj Shaandilyaa to roll Nushrratt Bharuccha starrer Janhit Mein Jaari in Madhya Pradesh

Corona in UP: राज शांडिल्य अब एमपी में करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग, यूपी में प्रतिबंध के चलते फैसला

Thu, 03 Jun 2021 03:10 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 03 Jun 2021 03:10 PM IST
सार

टेलीविजन से निकलकर अपनी पहली ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से बड़े निर्देशक बन चुके राज शांडिल्य की बतौर निर्माता अगली फिल्म की शूटिंग अब उत्तर प्रदेश में नहीं होगी।

विज्ञापन
Raaj Shaandilyaa to roll Nushrratt Bharuccha starrer Janhit Mein Jaari in Madhya Pradesh
राज शांडिल्य-नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन से निकलकर अपनी पहली ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से बड़े निर्देशक बन चुके राज शांडिल्य की बतौर निर्माता अगली फिल्म की शूटिंग अब उत्तर प्रदेश में नहीं होगी। राज शांडिल्य इस फिल्म की शूटिंग अब मध्य प्रदेश के उन इलाकों में होने जा रही है जहां अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ की शूटिंग हुई थी। इस फिल्म के अलावा राज शांडिल्य की चार और फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। आयुष्मान खुराना, नुशरत भरुचा, अनु कपूर और विजय राज की सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य ने कोरोना संक्रमण काल में एक के बाद एक पांच फिल्मों का एलान किया है। पिछले साल की गर्मियों में राज शांडिल्य ने वरुण धवन को एक पटकथा सुनाने की बात का खुलासा किया था।  फिल्म का शीर्षक था 'मस्कारा' और राज इसे खुद ही निर्देशित करने वाले थे। लेकिन, वरुण धवन की डेट डायरी में फिलहाल इस फिल्म की तारीखें दर्ज नहीं हैं।

विज्ञापन

Raaj Shaandilyaa to roll Nushrratt Bharuccha starrer Janhit Mein Jaari in Madhya Pradesh
राज शांडिल्य - फोटो : फाइल

राज शांडिल्य की जिस फिल्म के जल्द ही शुरू होने की चर्चा है, उसका नाम है 'जनहित में जारी'। फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार हैं और इसमें लीड किरदारों के लिए नुसरत भरुचा और अभिनेता पावेल गुलाटी साइन किए गए हैं। इसी फिल्म की शूटिंग राज अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश में करने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद अब उन्हें वहां शूटिंग करने में दिक्कत महसूस होती दिख रही है। बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग अब वह मध्य प्रदेश के चंदेरी व आसपास के इलाकों में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Raaj Shaandilyaa to roll Nushrratt Bharuccha starrer Janhit Mein Jaari in Madhya Pradesh
nushrat bharucha - फोटो : instagram

'जनहित में जारी' फिल्म में नुसरत भरूचा एक ऐसी सेल्स गर्ल का किरदार कर रही हैं जिसे कंडोम बेचने का काम मिला हुआ है। नुसरत फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो पढ़ी लिखी भी है और नए विचारों का आदर भी करती है। वह एक नौकरी की तलाश में है। और, नौकरी उसे कंडोम बनाने वाली एक कंपनी में सेल्स और प्रमोशन डिपार्टमेंट में मिलती है। अब उसे अलग अलग जगहों पर जाकर कंपनी का उत्पाद बेचना है। फिल्म की कहानी का हास्य यहीं से उपजता है।

विज्ञापन

Raaj Shaandilyaa to roll Nushrratt Bharuccha starrer Janhit Mein Jaari in Madhya Pradesh
Raaj Shaandilyaa - फोटो : file photo

राज शांडिल्य ने सोनू सूद को लीड रोल में लेकर भी एक फिल्म बनाने का एलान किया है। इस फिल्म का नाम 'किसान' रखा गया है और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी ई निवास को मिली है। चर्चित बुजुर्ग धावक फौजा सिंह की बायोपिक पर भी फिल्म बनाने की तैयारी राज कर रहे हैं। ओमंग कुमार ही इस फिल्म के भी निर्देशक हैं। इन चार फिल्मों का निर्माण करने के लावा राज शांडिल्य ने 'ड्रीम गर्ल 2' बनाने का काम भी जारी रखा है। 'ड्रीम गर्ल 2' की पटकथा पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed