{"_id":"5bd98158bdec22694d431ebf","slug":"r-madhvan-come-back-with-a-new-avtaar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले आशिक, फिर विलेन और अब वैज्ञानिक बने आर माधवन, सामने आया फर्स्ट लुक और टीजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले आशिक, फिर विलेन और अब वैज्ञानिक बने आर माधवन, सामने आया फर्स्ट लुक और टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
आर माधवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर आर माधवन जल्द ही इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की जिंदगी पर बनी फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीजर और पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि माधवन ने कुछ दिन पहले ही फिल्म को लेकर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर भी शेयर किया था।
फिल्म में माधवन एकदम बोल्ड अंदाज में नंबी नारायणन के बारे में बता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कई ऐसी कहानियां हैं जिसके बारे में आपने सुना होगा। कई कहानियां ऐसी भी हैं जिनके बारे में आप कुछ नहीं जानते होंगे। कुछ कहानियां ऐसी हैं, जिनके बारे में न जानने का मतलब है कि आप अपने देश के बारे में नहीं जानते हैं।

फिल्म का टीजर आज दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया हैं। टीजर की शुरुआत में एक रॉकेट लॉन्च होते हुए दिखाया गया है। इसी के साथ इसमें आंकड़ों के जरिए बताया गया है कि कैसे मंगल मिशन को पूरा करने में अमेरिका के स्पेस संगठन को 19 बार प्रयास करना पड़ा था।
टीजर में दिखाया गया है कि कैसे भारत ने इन दोनों देशों से आधी कीमत को खर्च कर पहले की प्रयास मे अपने इस मिशन को पूरा कर लिया था। इसी के साथ माधवन अपनी आवाज के जरिए कह रहे हैं कि अगर मैं आपसे कहूं कि यह कारनामा हम 20 साल पहले ही कर सकते थे। फिल्म का टीजर यह कह रहा है कि कैसे भारत एक महान देश बनने की राह पर आगे बढ़ा।
आपको बता दें कि इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को साल 1994 में देश की सूचनाएं चोरी छिपे विदेश देने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उनको एक लंबे समय के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी। इसके लिए नंबी नारायण को एक अत्यधिक लंबी और कठिन कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। फिल्म में उनके इस संघर्ष को दिखाया जाएगा।