फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ‘Queen’ is Best Film at 62nd National Film Awards

कंगना की 'क्वीन' सबसे बेस्ट तो प्रियंका की 'मैरीकॉम' सबसे पॉपुलर

Wed, 25 Mar 2015 12:14 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
‘Queen’ is Best Film at 62nd National Film Awards

इस साल के सर्वश्रेष्ठ नेशनल फिल्म अवार्ड के लिए कंगना राणावत की फिल्म क्वीन को चुना गया है। कंगना ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता है।

विज्ञापन


कंगना इससे पहले 2008 में 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। इस फिल्म के लिए कंगना को फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन


फिल्म मैरीकॉम को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए चुना गया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीँ फिल्म नानु अवनल्ला अवालु के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार कन्नड़ अभिनेता विजय को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदर ने जीते पांच कैटगरी में नेशनल फिल्म अवार्ड

‘Queen’ is Best Film at 62nd National Film Awards

वहीं निर्माण के दौरान से ही चर्चाओं में रही फिल्म 'हैदर' ने पांच पुरस्कार झटके हैं। 'हैदर' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष) का पुरस्कार सुखविंदर सिंह व सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइनर का पुरस्कार डॉली अहलूवालिया को दिया जाएगा।

इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) और सर्वश्रेष्ठ संवाद व सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का नेशनल अवार्ड विशाल भारद्वाज को मिलेगा। कश्मीर समस्या पर बनी यह फिल्म हाल की सबसे चर्चित फिल्मों से एक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed